Breaking News : हरियाणा की जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या

अब्दुल रहमान की हत्या के आरोपी अरूण चौधरी को जम्मू कश्मीर से फरीदाबाद शिफ्ट किया गया था ।

Breaking News : हरियाणा की जेल में रविवार रात एक संदिग्ध आतंकी की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई । हत्या का आरोप जेल में ही बंद अन्य कैदी पर लगाया गया है । जिस बंदी पर संदिग्ध आतंकी की हत्या का आरोप है उसे कुछ दिन पहले ही हरियाणा के फरीदाबाद की नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था । इस घटना के बाद जेल में सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है ।

आतंकी अब्दुल रहमान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला था । मार्च 2025 में अब्दुल को गुजरात की ATS टीम और हरियाणा की STF टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पलवल से 2 हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था ।

फरीदाबाद की जेल में बंद संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान पर देश के कई मंदिरों पर हमले करने की साजिश रचने का आरोप था ।  अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के बाद उसने पूछताछ में बताया कि उसके साथियों ने मिलकर आयोध्या में आतंकी हमले की साजिश करने की प्लानिंग थी । जांच एजेंसी के अनुसार अब्दुल रहमान का नाम ISI के ISKP से तार जुड़े थे । (Breaking News)

अब्दुल रहमान की हत्या का आरोप जेल में बंद कैदी अरूण चौधरी पर लगाया जा रहा है । फरीदाबाद पुलिस ने बताया रहमान की हत्या सिर पर चोट मारकर की गई । अब्दुल रहमान की हत्या के आरोपी अरूण चौधरी को जम्मू कश्मीर की जेल से फरीदाबाद की नीमका जेल में कुछ दिन पहले ही शिफ्ट किया गया था । आरोपी अरुण चौधरी पर हत्या और हत्या के प्रयास के 8 मुकद्दमें दर्ज हैं ।

जेल में अब्दुल रहमान की हत्या के बाद फरीदाबाद पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है । फरीदाबाद की जेल में बंद संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या क्यों की गई इसके पीछे के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है । पुलिस की टीमें अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है । (Murder in Jail)

Aashi Chauhan

Aashi Chauhan गुरुग्राम न्यूज़ नेटवर्क में पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 5+ वर्षों का अनुभव है। वे गुरुग्राम की स्थानीय खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, ब्रेकिंग न्यूज़ और नागरिक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!