Toll Plaza Rules : क्या 100 मीटर लंबी लाइन लगने पर नहीं देना होगा टोल ? जानें पूरा नियम !

Toll Plaza Rules : देशभर में FasTag सेवा पूरी तरह लागू होने के बाद भी टोल प्लाजा पर कई जगहों पर लंबी लंबी लाइनें लगती है जिससे वाहन चालकों को इंतज़ार करना पड़ता है और टोल भी देना पड़ता है । आज आपको बताते हैं कि अगर किसी टोल प्लाजा पर 100 मीटर से ज्यादा लंबी लाइन लगी हो तो क्या टोल टैक्स माफ होता है ? क्या आपके पास भी ऐसी जानकारी आई है कि टोल पर ज्यादा लंबी लाइन लगी हो या फिर 5 मिनट तक इंतज़ार किया है तो आपको टोल नहीं देना होगा तो आइए आपको बताते हैं टोल कलेक्शन को लेकर NHAI का नियम क्या कहता है ?
100 मीटर से लंबी लाइन तो ‘टोल टैक्स’ नहीं ?
दरअसल NHAI ने साल 2021 में टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन के नियमों में बदलाव किया जिसके तहत अगर किसी टोल प्लाजा पर 100 मीटर से लंबी लाइन लगती है या फिर टोल पर मार्क की गई पीली लाइन तक गाड़ियों की कतार पहुंच जाती है तो टोल बैरियर को हटा दिया जाएगा और सभी वाहनों को बिना टोल टैक्स के गुजारा जाएगा । ऐसा नियम लागू जरुर किया गया था लेकिन साल 2024 में ही NHAI ने इस फैसले को वापिस ले लिया ।
यानि कि अब देश के किसी भी टोल पर ऐसी कोई प्रणाली नहीं है कि टोल पर लंबी लाइन लगते ही आपका टोल माफ हो जाएगा । दरअसल NHAI कोरोना पैंडेमिक के दौरान इस नियम को लागू किया था लेकिन काफी जगहों पर इसको लेकर विवाद होने लगा और की जगहों से शिकायतें आने लगी जिसके बाद साल 2024 में इस नियम को वापिस ले लिया गया ।
जाम लगे या नहीं टोल तो देना ही होगा
NHAI के नियमों के अनुसार अगर किसी टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम लग जाता है या आपको कई मिनटों तक इंतज़ार करना पड़ता है तो ऐसा कोई नियम नहीं है कि आपका टोल माफ किया जाएगा । इसीलिए अगर आपको कोई बोले कि ये नियम अभी भी लागू है तो जरा सावधान रहिए नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं । NHAI के मुताबिक देश में ऐसा कोई नियम लागू नहीं हैं कि जाम लगने पर आपका टोल माफ होगा । इसका सीधा सा मतलब ये है कि टोल प्लाजा पर जाम लगा हो या ना लगा हो आपको टोल देना ही होगा ।