Gurugram Farrukhnagar Road अगले चार दिनों के लिए बंद ! ट्रैफिक रुट डायवर्ट कर जारी की एडवाइज़री

Gurugram Farrukhnagar Road : गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने फर्रुखनगर में सुल्तानपुर रेलवे फाटक संख्या LC-4C (LC-04) को बंद रखने के संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह रेलवे फाटक गुरुग्राम-फरुखनगर रोड पर सुल्तानपुर गांव के पास गढ़ी हरसरू-फरुखनगर रेलवे लाइन पर स्थित है । रेलवे फाटक के आसपास सड़क की हालत खराब होने और गहरे गड्ढे होने के कारण रेलवे विभाग द्वारा मरम्मत कार्य किया जाएगा ।
मरम्मत कार्य के चलते 3 नवंबर 2026 सुबह 8 बजे से 6 नवंबर 2026 तक रेलवे फाटक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजरने की सलाह दी गई है।
गुरुग्राम-फरुखनगर रोड रेलवे फाटक क्यों रहेगा बंद?
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रेलवे फाटक संख्या LC-4C के आसपास सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए रेलवे विभाग ने सड़क के साथ-साथ रेलवे पटरी की मरम्मत का कार्य भी निर्धारित किया है।
मरम्मत कार्य 3 नवंबर सुबह 8 बजे से शुरू होकर 6 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान रेलवे फाटक से किसी भी प्रकार के वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी।
झज्जर और फर्रुखनगर जाने के लिए ये रुट अपनाएं !
गुरुग्राम से फरुखनगर और झज्जर की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने रुट डायवर्जन का प्लान भी बनाया है ।
चंदू से बादली होते हुए रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर और मुबारकपुर के रास्ते झज्जर बाईपास की ओर जाएं ।
पटौदी, झज्जर और KMP फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक KMP फ्लाईओवर से पटौदी-पचगांव मार्ग का इस्तेमाल करें।
झज्जर और फरुखनगर से गुरुग्राम आने के लिए वैकल्पिक रास्ते
झज्जर और फरुखनगर से गुरुग्राम की ओर आने वाले वाहन चालकों के लिए यातायात पुलिस ने ये वाले रुट सुझाए हैं
झज्जर बाईपास से मुबारकपुर होते हुए रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर के रास्ते गुरुग्राम पहुंचें।
फरुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक अनाज मंडी फरुखनगर से वजीरपुर के रास्ते गुरुग्राम जा सकते हैं।
फरुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक बादली (दिल्ली) मार्ग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
रोहतक और झज्जर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक बादली मार्ग से गुरुग्राम की ओर जाएं।
वाहन चालकों के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की अपील
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि रेलवे फाटक LC-4C के आसपास निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। वाहन चालक यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य समय पर पूरा किया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और संभावित देरी को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है।
