बिना सिम कार्ड नहीं चला पाएंगे Social Media, 1 मार्च से बदल जाएगा Whatsapp चलाने का तरीका

Whatsapp : 1 मार्च से देश में व्हाट्सएप चलाने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा । सरकार की तरफ से सख्त आदेश जारी किए गए हैं कि बिना सिम कार्ड वाले मोबाइल में दूसरे नंबर का व्हाट्सएप नहीं चला पाएंगे । सरकार ने Sim Binding नियम को सख्ती से लागू करने के आदेश जारी किए हैं ताकि देश में होने वाले साइबर फ्रॉड को रोका जा सके ।

बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा Whatsapp !

दरअसल केन्द्र सरकार ने पिछले साल आदेश जारी कर कहा था कि देश में Sim Binding नियम लागू किए जाएंगे । जिसके बाद किसी भी मोबाइल में बिना सिम कार्ड के सोशल मीडिया एप्स को चलाना मुश्किल हो जाएगा । इसके पीछे लोगों के साथ होने वाले साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है ।

क्या होता है Sim Binding ?

सिम बाइंडिंग क्या होती है ? इसको लेकर अभी भी कई लोगों के जहन में सवाल उठते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि सिम बाइंडिंग का नियम किस तरह काम करेगा । दरअसल सिम बाइंडिंग का मतलब होता है कि आपको मोबाइल नंबर के जरिए चलने वाले एप्स को अपने मोबाइल में एक्टिवेट करने के लिए उसी नंबर का सिम कार्ड होना आवश्यक है ।

अब से पहले लोग अपनी सहूलियत के लिए एक ही मोबाइल में अन्य सिम कार्ड नंबर का व्हाट्सएप चलाते थे लेकिन सिम बाइंडिंग नियम लागू होने के बाद ये संभव नहीं हो पाएगा । अब अगर आपको अपने मोबाइल में किसी नंबर से वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे मैसेजिंग एप चलाने है तो आपको उसी नंबर का सिम कार्ड डालना जरुरी होगा ।

कंप्यूटर पर भी लॉग आउट हो जाएगा Whatsapp !

ये नियम केवल मोबाइल पर ही लागू नहीं होगा बल्कि अब कंप्यूटर पर भी जब कभी वेब के जरिए व्हाट्सएप को लॉग इन करेंगे और उसको लॉग आउट नहीं करते हैं तो हर 6 घंटे में आपका अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो जाएगा । इसके जरिए कोशिश है कि साइबर फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी ।

अब हैक नहीं हो पाएगा व्हाट्सएप

देश में Sim Binding नियम लागू होने के बाद व्हाट्सएप हैक होने की समस्या से निजात मिल जाएगी जिसके बाद लोगों के साथ होने वाले साइबर फ्रॉड बंद हो जाएंगे । हाल में कई ऐसे मामले आते हैं जब लोगों के पास Apk फाइल भेज कर व्हाट्सएप को हैक कर लिया जाता है और लोगों की निजी जानकारी हासिल कर ली जाती है और बैंक अकाउंट को भी खाली कर दिया जाता है लेकिन सिम बाइंडिंग लागू होने के बाद व्हाट्सएप हैक नहीं पाएगा ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button