गुरुग्राम के Sector 56 से Panchgaon तक Metro कॉरिडोर को मंज़ूरी ! 28 स्टेशन के साथ RRTS से जुड़ेगा रुट

Sector 56 To Panchgaon Metro Corridor : गुरुग्राम के Sector 56 से Panchgaon तक Metro चलाने की तैयारियां तेज़ हो गई है । राइट्स कंपनी ने इसको लेकर ड्राफ्ट डीपीआर तैयार कर ली है जिसके मुताबिक इस रुट पर कुल 28 स्टेशन बनाने की योजना बनाई जा रही है । अगले सप्ताह होने वाली हरियाणा के मुख्य सचिव की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा ।

अगले सप्ताह होगी बैठक

सेक्टर 56 से पंचगांव तक के मेट्रो रुट प्रोजेक्ट को लेकर अगले सप्ताह हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी एक बैठक का आयोजन करने वाले हैं जिसमें इस रुट को लेकर योजना तैयार की जाएगी । इस बैठक में एचएमआरटीसी, एचएसआईआईडीसी, जीएमडीए, गुरुग्राम-मानेसर नगर निगम, टाउन एंड प्लानिंग विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बडे़ अधिकारी शामिल होंगे । (Sector 56 To Panchgaon Metro Corridor)

ड्राफ्ट डीपीआर तैयार, 10 हज़ार करोड़ होंगे खर्च

राइट्स ने इस कॉरिडोर को लेकर एक ड्राफ्ट डीपीआर तैयार की है जिसके मुताबिक गुरुग्राम के सेक्टर 56 रैपिड मेट्रो स्टेशन से लेकर पंचगांव तक बनने वाले इस 35.25 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर पर लगभग 10,410 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है । इस रुट पर करीब 28 एलिवेटेड स्टेशन बनाने की योजना तैयार की जा रही है ।

35.25 KM लंबे रुट पर ये होंगे 28 स्टेशन

राइट्स द्वारा बनाई गई ड्राफ्ट डीपीआर के अनुसार इस कॉरिडोर पर लगभग 28 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे जिनमें पहला स्टेशन सेक्टर 56 होगा जो कि सेक्टर 56 रैपिड मेट्रो से कनेक्टेड होगा । इसी प्रकार, सेक्टर 61, 62, निर्वाणा कंट्री, सेक्टर-66, वाटिका चौक (Sohna Road), सेक्टर-69, 70, 75, खेड़की दौला, ग्लोबल सिटी, सेक्टर-36ए, सेक्टर-88, 84, सेक्टर-85-89 चौक, सेक्टर-86-90 चौक, सेक्टर-91, गांव कांकरौला, सेक्टर-एम15, सेक्टर-एम6-7, सेक्टर-एम-चार, सेक्टर-एम-आठ, सेक्टर-एम8 (तीन-ए), मानेसर, सेक्टर-पी4, सेक्टर-पी5, सेक्टर-पी-7 और पचगांव में स्टेशन बनेंगे।

नमो भारत और RRTS से जुड़ेगा कॉरिडोर

गुरुग्राम में बनने वाला ये कॉरिडोर खेड़की दौला और पचगांव में यह मेट्रो दिल्ली के सराय काले खां से लेकर गुरुग्राम और रेवाड़ी होते हुए राजस्थान के बहरोड़ तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन मार्ग से जुड़ेगी। इन दोनों जगहों पर इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण होगा ।

फरीदाबाद और नोएडा होते हुए प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन मार्ग से भी से कॉरिडोर सेक्टर 61 जोड़ा जाएगा जहां पर इंटरचेंज स्टेशन बनाया जाएगा । इसके अलावा वाटिका चौक पर भोंडसी रुट से जोड़ने के लिए यहां भी इंटरचेंज स्टेशन बनाने की योजना है । दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर RRTS कॉरिडोर से भी इस मेट्रो रुट को जोड़ा जाएगा ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤