Old Delhi Road पांच दिन रहेगा बंद, GMDA ने जारी किया नोटिस, इस रुट पर जाने से बचें

Old Delhi Road पर गुरुग्राम के मेजर सुशीला मार्ग मोड़ से लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक की ओर आगे सड़क का एक हिस्सा 23 अक्टूबर रात 8 बजे से 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगा । इस दौरान गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा, मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन लेग-1 पर आरसीसी बॉक्स टाइप प्री-कास्ट कल्वर्ट और बॉक्स टाइप बरसाती नाले का निर्माण कार्य किया जाएगा। जीएमडीए ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की है ।

आपको बता दें कि बरसात के दौरान अतुल कटारिया चौक के आसपास काफी जलजमाव हो जाता है जिस समस्या का निपटारा करने के लिए जीएमडीए द्वारा क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है।
संबंधित सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालक गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी यातायात संबंधी निर्देशों और डायवर्जन का पालन करें।
