Fake Police: गुरुग्राम में नकली पुलिस वालों ने बुजुर्ग महिला से ठगे सोने के कंगन, कागज की पुड़िया बनाकर थमाए नकली कड़े

Fake Police/गुरुग्राम
गुरुग्राम के सेक्टर-7 एक्सटेंशन इलाके में बुजुर्गों को निशाना बनाने वाले शातिर ठगों का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बाइक सवार दो ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी (Fake Police) बताकर एक 65 वर्षीय महिला को डराया और झांसा देकर उनके असली सोने के कंगन उड़ा लिए।
मंदिर से लौटते समय बनाया निशाना
शिकायत के अनुसार, सेक्टर-7 एक्सटेंशन निवासी जगदीश चंद की पत्नी सरला कुमारी (65 वर्ष) सुबह पास के मंदिर में पूजा करने गई थीं। वापस लौटते समय मकान नंबर 904 के पास एक मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों (Fake Police) ने उन्हें रोका।
चेकिंग और सुरक्षा का दिया झांसा
दोनों युवकों ने खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी (Fake Police) बताया और महिला को डराते हुए कहा कि आगे चेकिंग चल रही है और इलाका सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बुजुर्ग महिला को सलाह दी कि वे अपने सोने के कड़े सड़क पर पहनकर न घूमें और उन्हें उतारकर बैग में रख लें।
कागज लपेटने के बहाने की हाथ की सफाई
महिला की घबराहट का फायदा उठाते हुए ठगों (Fake Police) ने मदद का नाटक किया। एक ठग ने कड़े कागज में लपेटने के बहाने अपने हाथ में लिए और पलक झपकते ही असली कंगन गायब कर दिए। उसने महिला को कागज की एक पुड़िया बनाकर थमा दी, जिसे महिला ने सुरक्षित समझकर अपने पर्स में रख लिया।
घर आकर खुला राज
जब महिला ने घर पहुंचकर पुड़िया खोली, तो उसमें सोने के कंगन की जगह नकली (आर्टिफिशियल) कड़े मिले। महिला के पति जगदीश चंद ने तुरंत बाहर निकलकर आरोपियों (Fake Police) को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वे तब तक फरार हो चुके थे। इसके बाद मामले की सूचना न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों (Fake Police) की बाइक के नंबर और उनकी पहचान का सुराग मिल सके।
बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी सावधानियां
अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें: यदि रास्ते में कोई खुद को पुलिस वाला (बताकर गहने उतारने को कहे, तो तुरंत उसकी बात न मानें। असली पुलिसकर्मी कभी सड़क पर जेवर उतारने का दबाव नहीं बनाते।
पहचान पत्र मांगें: किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस बताने पर सबसे पहले उसका आधिकारिक पहचान पत्र (ID Card) मांगें।
खुद संभालें अपना सामान: अपने गहने या कीमती सामान कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में न दें, भले ही वह मदद का नाटक कर रहा हो।
भीड़भाड़ या सुरक्षित जगह जाएं: डरने या घबराने के बजाय तुरंत किसी पास की दुकान, मंदिर या राहगीरों के पास जाकर मदद लें।
तुरंत पुलिस को सूचित करें: किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना बिना देरी किए 112 नंबर पर पुलिस को दें।
