Rain Alert : गुरुग्राम फरीदाबाद समेत चार ज़िलों में बारिश का रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर और फरीदाबाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Rain Alert : हरियाणा के कई जिलों में आज (शनिवार, 9 अगस्त 2025) भारी बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर और फरीदाबाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

फरीदाबाद और सोनीपत में पहले से ही तेज बारिश शुरू हो चुकी है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। गुरुग्राम में शुक्रवार देर रात से बारिश जारी, अभी भी गुरुग्राम के कई इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि फरीदाबाद में सुबह करीब 5 बजे बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई।

आज फरीदाबाद, नूंह और पलवल जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 25 से 50 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार और भिवानी में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी, लेकिन सोमवार, 11 अगस्त से मौसम फिर से बदलेगा, जिसके कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। Today Weather Update

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!