Gurugram: 15 अगस्त पर मंत्री विपुल गोयल फहराएंगे तिरंगा, छात्र देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

इस साल का मुख्य समारोह ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा, जहां हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

Gurugram: 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां गुरुग्राम में जोर-शोर से चल रही हैं।  शुक्रवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एडीसी वत्सल वशिष्ठ की अध्यक्षता में विभिन्न स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण और चयन किया गया।

इस साल का मुख्य समारोह ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा, जहां हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

ऑडिशन में कई सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दीं। इनमें राजस्थानी नृत्य, कृष्णलीला, हरियाणवी नृत्य, और ‘अनेकता में एकता’ जैसे विषयों पर कार्यक्रम शामिल थे।

एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने सभी प्रस्तुतियों को ध्यान से देखा और कहा कि चयनित कार्यक्रम राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति, शौर्य, परंपरा और तकनीकी प्रगति की झलक साफ दिखनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को इसी स्टेडियम में होगी, जिसमें सभी चयनित टीमें हिस्सा लेंगी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन कसाना और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤