Gurugram News : इफको चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक 14 KM की सड़क होगी चौड़ी, इन इलाकों को होगा फायदा
इसको लेकर अब अधिकारियों ने डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए हैं जो कि आने वाले एक महीने में तैयार कर ली जाएगी । जिसके बाद पुराने गुरुग्राम में कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी ।

Gurugram News : साइबर सिटी गुरुग्राम में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए GMDA एक नई प्लानिंग कर रहा है, जिसकी विभाग द्वारा सर्वे रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है । इसको लेकर अब अधिकारियों ने डीपीआर तैयार करने के आदेश दिए हैं जो कि आने वाले एक महीने में तैयार कर ली जाएगी । जिसके बाद पुराने गुरुग्राम में कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी ।
दरअसल GMDA ने इफको चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने के लिए एक सर्वे कराया है जिसके तहत इफको चौक से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक लगभग 14 किलोमीटर की सड़क का कायाकल्प किया जाएगा । इफको चौक से सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी हो जाएगी और ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी ।
जीएमडीए के अधिकारियो के मुताबिक इसको लेकर एक सर्वे भी किया गया है जिसके तहत रास्ते में आने वाली दुकानों और निर्माणो को भी तोड़ा जाएगा । इसके अलावा इस सड़क की चौड़ाई भी बढाई जाएगी । बारिश के दिनों में सडकों पर जलभराव ना हो इसके सड़क के किनारे बरसाती नाले भी बनाए जाएंगे ।
क्या होगा रुट ?
Iffco Chowk से Dwarka Expressway को कनेक्ट करने के लिए कोई नई सड़क का निर्माण नहीं किया जाएगा बल्कि गुरुग्राम की ही एक पुरानी सड़क का पूरी तरह कायाकल्प किया जाएगा । ये 14 किलोमीटर की सड़क इफको चौक से शुरु होगी जो कि सुखराली होते हुए बस स्टैंड की तरफ जाती है, वहां से महावीर चौक, अग्रसेन चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक, गुरुद्वारा रोड़, सिद्धेश्वर मंदिर चौक (सोहना चौक), भूतेश्वर मंदिर चौक, बसई रोड़, पटौदी चौक, सेक्टर 10 अस्पताल के सामने वाली रोड़ जो कि सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे में कनेक्ट है ।
इस पूरी सड़क को रेनोवेट करने और इसका चौड़ीकरण होने से इस रुट पर ट्रैफिक का दबाव कम करने की योजना है । हालांकि पहले जीएमडीए ने इस रुट पर फ्लाइओवर बनाने की योजना तैयार की थी लेकिन जगह की कमी के कारण उस योजना को बंद करके अब इस सड़क के चौड़ीकरण पर सर्वे कराया गया है जिसको आने वाले समय में अमलीजामा पहनाया जाएगा ।