Delhi Weather: दिल्ली वालों आज गड़गड़ाहट के साथ बरसेंगे काले बादल, 9 जुलाई तक ऐसा रहेगा वेदर
Weather Update: राजधानी दिल्ली में बरसात का दौर जारी है। मानसून के बादल अब बरसने लगे हैं। कल बुधवार को दिल्ली में बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया जिससे लोगों में खुशी की झाँकियाँ देखने को मिली। IMD के अनुसार दिल्ली में आज भी बादल बसरेंगे। आज कई इलाकों में बारिश से मौसम का मिजाज फिर कूल कूल होगा। आइए जानते हैं आज दिल्ली में कहाँ कैसा वेदर रहने वाला है।

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में बरसात का दौर जारी है। मानसून के बादल अब बरसने लगे हैं। कल बुधवार को दिल्ली में बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया जिससे लोगों में खुशी की झाँकियाँ देखने को मिली। IMD के अनुसार दिल्ली में आज भी बादल बसरेंगे। आज कई इलाकों में बारिश से मौसम का मिजाज फिर कूल कूल होगा। आइए जानते हैं आज दिल्ली में कहाँ कैसा वेदर रहने वाला है।
आज दिल्ली में कैसा रहेगा वेदर?
बुधवार सुबह नफ़जगढ़ मे 15.1 मिमी और मयूर विहार मे 1.5 मिमी बरसात हुई। हालांकी दिन भर मे तेज धूप और 61 से 89 प्रतिशत के बीच गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए आंशिक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार, बारिश की संभावना कम है, लेकिन अगर हुई तो यह हल्की और कम समय की होगी।
दिल्ली का तापमनान
बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। नमी की वजह से हीट इंडेक्स 44.3 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे दोपहर में लोगों को 44 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक नजफगढ़ में 3.5 मिमी, सफदरजंग और पालम में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
IMD का वेदर फोरकास्ट
IMD ने अलर्ट जारी किया है कि 4 जुलाई से मॉनसूनी ट्रफ उत्तर की ओर खिसकेगी, जिससे बादल घने होंगे। 5-6 जुलाई को दिल्ली में अच्छी बारिश हो सकती है। 5 से 9 जुलाई के बीच रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में गिरावट की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। बारिश के साथ आंधी और बिजली चमकने की भी संभावना है। Delhi Weather