Gurugram में एक और सोसाइटी से गिरा प्लास्टर, लोगों ने स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग की

Gurugram : गुरुग्राम में लगातार हाइराइज़ सोसाइटियों में बालकॉनी के प्लास्टर गिरने की घटनाएं बढती ही जा रही है । ताज़ा मामला गुरुग्राम के सोहना इलाके की एक हाइराइज सोसाइटी से आया है जहां बीती रात सोहना के सेक्टर 33 में बनी एक सोसाइटी फ्लैट की छत का प्लास्टर झड़ गया । गनीमत रही कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय इसकी चपेट में कोई नहीं आया ।
खतरे में गुरुग्राम की सोसाइटियां
जिस तरह लगातार गुरुग्राम की अलग अलग सोसाइटियों में छज्जों के प्लास्टर गिरने के मामले बढते जा रहे हैं उससे कहीं ना कहीं लोगों में डर का माहौल है कि क्या उनकी जिंदगियां खतरे में है । सोहना के सेक्टर 33 इलाके में बनी Breeze Global Heights सोसाइटी के फ्लैट की बालकॉनी में प्लास्टर गिर गया । जिससे फ्लैट में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है ।
लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सोसाइटी की निर्माण क्वालिटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग की है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिल्डिंग को बनाने के लिए घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से इस तरह के हादसे हो रहे हैं ।
#Gurgaon #Sohna
🚨 6 साल में ही छत का प्लास्टर गिरा!
गुरुग्राम के सेक्टर-33 सोहना स्थित Breeze Global Heights में एक फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरने से निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निवासियो ने सभी टावरों का स्वतंत्र स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग… pic.twitter.com/6eu4AHBAst— GAURAV SINGLA (@gsinglajourno) August 3, 2026
पिछले सप्ताह सेक्टर 102 में हुआ था हादसा
गुरुग्राम में सोसाइटी की बालकॉनी से प्लास्टर गिरने का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी पिछले सप्ताह ही सेक्टर 102 एरिया की BPTP एमेस्टारिया सोसाइटी में बालकॉनी का प्लास्टर झड़ गया था । लगभग दस दिन पहले भी एक अन्य सोसाइटी में इसी तरह का हादसा हुआ था ।
गुरुग्राम की सोसाइटियों में लगातार होती इस तरह की घटनाओं से एक सवाल जरुर खड़ा होता है कि क्या गुरुग्राम में बनाई गई ऊंची ऊंची इमारतों में निर्माण सामग्री के इस्तेमाल में लापरवाही बरती गई है हालांकि अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस तरह के हादसों को रोकने के लिए क्या सख्त कदम उठाता है ।
