Earthquake In Delhi : सुबह सुबह दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप के झटके, दिल्ली में रहा भूकंप का केन्द्र

Earthquake In Delhi : लगातार दूसरे दिन दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए । दिल्ली एनसीआर में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से एक बार फिर खतरा बढ़ गया है चूंकि दिल्ली एनसीआर सिस्मिक जोन 4 में आता है जो कि सबसे खतरनाक है । यदि दिल्ली में तेज़ तीव्रता का भूकंप आता है तो बड़ा नुकसान हो सकता है ।

सुबह 4 बजे आया भूकंप (Earthquake In Delhi)

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोजी के मुताबिक आज सुबह करीब 4 बजकर 14 मिनट पर दिल्ली एनसीआर की धरती भूकंप के झटकों से हिल गई । भूकंप का केन्द्र नॉर्थ दिल्ली रहा हालांकि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है । हालांकि इतनी कम तीव्रता वाले भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है ।

Earthquake In Delhi

भूकंप का केन्द्र नॉर्थ दिल्ली रहा जहां लगभग जमीन के 8 किलोमीटर नीचे से भूकंप की लहरें उठीं । इससे पहले भी 31 जुलाई की रात हरियाणा के रोहतक में भी भकूंप के झटके महसूस किए गए थे ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤