गुरुग्राम में युवक-युवतियों ने स्कॉर्पियो की सनरूफ और खिड़कियों से लटककर किया Stunt : वीडियो वायरल

गोल्फ कोर्स रोड पर सोशल मीडिया रील्स के चक्कर में ट्रैफिक नियमों की उड़ाईं धज्जियां; पुलिस ने जांच की शुरू

 Stunt : गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम का सबसे प्रीमियम और व्यस्त इलाका माने जाने वाला ‘गोल्फ कोर्स रोड’ एक बार फिर बिगडै़ल रईसजादों की खतरनाक स्टंटबाजी का गवाह बना है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ताजा वीडियो में एक काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में सवार युवक-युवतियां सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर हवा में हाथ लहराते और हुड़दंग Stunt मचाते नजर आ रहे हैं।

सामने आई फुटेज में देखा जा सकता है कि गाड़ी बेहद तेज रफ्तार में दौड़ रही है और उसके अंदर मौजूद अन्य लोग भी इस हुड़दंग को बढ़ावा देते हुए शोर मचा रहे हैं। जरा सी लापरवाही या चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। जिस वक्त यह खतरनाक  Stunt किया जा रहा था, उस समय गोल्फ कोर्स रोड पर काफी ट्रैफिक था। स्कॉर्पियो की इस हरकत की वजह से पीछे चल रहे वाहन चालकों को अचानक अपनी गाड़ियों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी, जिससे पूरी सड़क पर दुर्घटना का जोखिम बढ़ गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय नागरिकों और इंटरनेट यूजर्स ने ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए गाड़ी के नंबर के आधार पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में महज चालान काटना काफी नहीं है; गाड़ी को तुरंत सीज किया जाना चाहिए और आरोपियों पर गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम के सोहना एलिवेटेड हाईवे, एनएच-48 और साइबर सिटी में इस तरह की स्टंटबाजी के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान ले लिया गया है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों और वीडियो फुटेज की मदद से स्कॉर्पियो के मालिक और उसमें सवार युवाओं की पहचान की जा रही है, जिसके बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤