जानिए गुरुग्राम में लगेगी कब National Lok Adalat ! हज़ारों मामलों को निपटाने के लिए 21 बेंचों का गठन

Lok Adalat : हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायाधीश हरसिमरन सिंह सेठी के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा के मार्गदर्शन में शनिवार 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 21 बेंच गठित की गई है ।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम निशा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 21 बेंच मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करेंगी। इसके साथ उप मंडल सोहना एवं पटौदी में भी लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उप मंडल सोहना में एक बेंच और पटौदी में एक बेंच बनाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में लगने जा रही 21 बेंच में 8 बेंच केवल ट्रैफिक चलान के निपटारों के लिए लगाई गई हैं और चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए 5 बेंच लगाई गई हैं। ट्रैफ़िक चालान के भुगतान के लिए भी ट्रैफ़िक पुलिस के सहयोग से दो हेल्प डेस्क लगाई गयी है। यह हेल्प डेस्क टावर ऑफ जस्टिस के ग्राउंड फ्लोर पर एंट्रेंस के पास लगी हुई है और एक विकास सदन के कोर्ट परिसर में।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने आमजन से अपील की है की सभी ज़्यादा से ज़्यादा अपने मामलों को लोक अदालत में रखें। किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता है तो वह जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण , गुरुग्राम में 15100 पर सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में बड़ी संख्या में लम्बित मामलों का निपटारा किया जा सकता है जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤