Delhi में 1 नवंबर से 10 लाख वाहनों की NO ENTRY ! 31 जनवरी तक नहीं जा सकेंगे दिल्ली, जानिए कौन कौन सी गाड़ियां हुईं बैन !

Delhi : दिल्ली में प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है जो कि सीधा सीधा लाखों लोगों पर असर डालने वाला है । दिल्ली में चार दिन बाद यानि कि एक नवंबर से 10 से ज्यादा वाहनों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई है । दिल्ली सरकार ने एलान किया है कि एक नवंबर से बीएस-6 मानक से नीचे वाले पेट्रोल और डीज़ल के सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे केवल दिल्ली में रजिस्टर्ड वाहनों पर ये नियम लागू नहीं होगा ।

दिल्ली के बाहर वाले वाहन बैन

सरकार ने एलान किया है कि सर्दियों के मौसम में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर के रजिस्टर्ड बीएस-6 मानक से नीचे वाले सभी प्रकार के वाहन दिल्ली नहीं आ सकेंगे । इसके अलावा 1 नवंबर से बीएस-6 से नीचे वाले भारी वाहन हमेशा के लिए दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाएंगे उन पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया गया है ।

अगर आप के पास भी बीएस – 6 से नीचे के मानक वाले वाहन है तो भूलकर भी एक नवंबर के बाद दिल्ली में ना लेकर जाएं अन्यथा पुलिस आपके वाहन को जब्त कर लेगी । इस फैसले का असर एनसीआर के लाखों वाहन मालिकों पर पड़ सकता है। परिवहन विभाग के अनुमानों के मुताबिक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 10 लाख से ज्यादा वाहन BS-VI मानकों से नीचे हैं। नियम मुख्य रूप से दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड और तय स्टैंडर्डस को पूरा नहीं करने वाले वाहनों पर लागू होगा ।

NO PUCC, NO FUEL

इसके अलावा दिल्ली में एंटर करने वाले वाहनों को तेल लेने के लिए भी एक खास नियम की पालना करना जरुरी है । दिल्ली सरकार ने बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट वाले वाहनों के लिए पेट्रोल पंप पर फ्यूल लेने पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है । अगर आपके वाहन का PUC सर्टिफिकेट नहीं बनवाया हुआ है तो आपको पेट्रोल पंप पर फ्यूल भी नहीं मिलेगा ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤