Gurugram में दिनदहाड़े बीच सड़क बाइक सवार का Murder, चलती बाइक पर की फायरिंग, हमलावर फरार

Murder : गुरुग्राम में गुरुवार को उस समय दहशत का माहौल हो गया जब बसई रोड़ पर चलती हुई बाइक पर फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई । घटना गुरुवार सुबह दिन के उजाले में सुबह करीब साढे नौ बजे हुए । हमलावर भी बाइक पर सवार होकर आए और चलती बाइक पर ही फायरिंग कर दी । हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।
चलती बाइक पर चलाई गोली
दरअसल गुरुवार सुबह करीब साढे नौ बजे बसई रोड़ पर एनके फैक्ट्री के पास बाइक पर सावर होकर एक पिता पुत्र महेन्द्र और साहिल बाइक पर कहीं जा रहे थे इसी बीच जब उनकी बाइक एनके फैक्ट्री के पास पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने चलती हुई बाइक से ही उन पर फायरिंग कर दी । हमले में साहिल के पिता महेन्द्र को एक गोली कंधे में लगी जिससे वो चलती बाइक से नीचे गिर गए ।
गोली चलाने के बाद हमलावर मौके पर रुके ही नहीं और तुरंत फरार हो गए । गोली लगते ही महेन्द्र बाइक समेत सड़क पर गिर गए और अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उनकी मौत हो गई । ये पूरी घटना सड़क किनाेर बनी एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।
बीच सड़क हत्या से दहशत
दिनदहाड़े चलती हुई सड़क पर हुए इस हत्याकांड से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल हो गया । शुरुआती दौर में लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया, लेकिन जब लोगों को पता चला कि गोली चली है तो लोगों में डर का माहौल है । मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी मौके पहुंचे ।
पुरानी रंजिश में हत्या का शक
मृतक महेन्द्र के बेटे साहिल का आरोप है कि जब वो किसी काम से अपने पिता के साथ बाइक पर जा रहे थे तो उसी दौरान तीन लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी जिसमें उनके पिता की मौत हो गई । साहिल का आरोप है कि हमलावर साहिल की हत्या करने आए थे लेकिन हेलमेट लगाने की वजह से हमलावरों ने साहिल की जगह उनके पिता को गोली मार दी ।
साहिल ने बताया कि साल 2025 में साहिल के बड़े भाई प्रियांशु पर एक किशोर की हत्या का आरोप है । उसी हत्या की रंजिश में देव, बंटी और एक अन्य बदमाश ने इस वारदात को अंजाम दिया है । साहिल ने आरोप लगाया है कि साल 2025 के हत्याकांड के बाद कई बार उनके परिवार पर हमला हो चुका है ।
बेटे को मारने आए, बाप को मार गए
साहिल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की घटना से पहले भी कई बार उनके परिवार पर हमले हो चुके हैं । हमलावर पहले भी साहिल की हत्या का प्रयास कर चुके हैं । गुरुवार को भी हमलावर साहिल को ही मारने आए थे लेकिन हेलमेट लगाने की वजह से हमलावर पहचान की गलती में उनके पिता को गोली मार गए ।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है । आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चैक की जा रही है । आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगी हुई हैं जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।
