Hayana Weather: हरियाणा में आज फिर बरसेंगे मेघराज, इन 15 जिलों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी, चलेंगी तेज हवाएं
Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज 4 जून के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज हरियाणा के कई जिले बारिश से भीगने वाले हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

haryana Weather: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज 4 जून के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज हरियाणा के कई जिले बारिश से भीगने वाले हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
आज इन जिलों में बारिश होगी
बात करें आज बारिश की तो आज हरियाणा के 15 जिलों में बारिश होगी। इससे मौसम सुहावना होगा। आज जिन 15 जिलों में बारिश होगी उन जिलों में करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद,हिसार,भिवानी, चरखी दादरी, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल लिस्ट में है।
चलेंगी तेज हवाएं
बारिश से पहले आज 40 किलोमीटर प्रतिघण्टा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कई इलाकों में जहां आज बारिश नहीं होगी वहाँ काले बादल छाए रहेंगे। राजस्थान से लगते स्थानों पर धूल भरी आंधी परेशान करेगी।
5 जून का मौसम

बात करें कल के मौसम की तो कल 5 जून को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कल बारिश बरसने की संभावना नहीं है। कुछ स्थानों पर बादलवाही रहेगी इसके अलावा सूरज निकला रहेगा।











