गुरुग्राम पुलिस में बड़े स्तर पर हुए तबादले, एक साथ 19 Inspector Transfer, कई थानों के SHO भी बदले

Inspector Transfer : गुरुग्राम में अपराध पर अंकुश लगाने और प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के आदेशानुसार बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों (SHOs) और निरीक्षकों (Inspectors) के तबादले किए गए हैं । इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य फील्ड में तैनात अधिकारियों की कार्यशैली में ताजगी लाना और संवेदनशील इलाकों में अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति करना है।

प्रमुख बदलाव और नियुक्तियाँ

हालिया आदेशों के तहत कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है । इनमें शहर के व्यस्ततम इलाकों जैसे कि साइबर सिटी, सदर और डीएलएफ क्षेत्र के थाने शामिल हैं । कई निरीक्षकों को पुलिस लाइन से निकालकर थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ को उनके प्रदर्शन के आधार पर एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरित किया गया है ।

तबादलों के पीछे का मुख्य उद्देश्य

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन तबादलों के पीछे कई प्रमुख कारण हैं । शहर में बढ़ती चोरी और झपटमारी की घटनाओं को रोकने के लिए रणनीतिक बदलाव । प्रमुख चौराहों और हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक विंग में भी कुछ फेरबदल किए गए हैं । थानों में आम जनता की सुनवाई को और अधिक पारदर्शी और त्वरित बनाना।

जानिए किस इंसपेक्टर का कहां हुआ तबादला ?

गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने करीब 19 इंस्पेक्टरों का तबादला किया है, जिनमें सेक्टर 53 पुलिस थाने के एसएचओ रामबीर को सेक्टर 65 पुलिस थाने में लगाया गया है, मानेसर पुलिस थाने के एसएचओ सतेन्द्र को सेक्टर 53 में रामबीर की जगह एसएचओ लगाया गया है ।

बजघेड़ा पुलिस थाने के एसएचओ सुनील को मानेसर पुलिस थाने का एसएचओ लगाया गया है, पीओ स्टाफ 2 सेक्टर 10 थाने में तैनात इंस्पेक्टर सतपाल को बजघेड़ा थाने का एसएचओ लगाया है, गुरुग्राम के साइबर क्राइम साउथ थाने के एसएचओ सुरेन्द्र को भोंडसी पुलिस थाने का एसएचओ लगाया गया है ।

इसी तरह सुशांत लोक पुलिस थाने के एसएचओ मनोज को डीएलएफ फेस 1 थाने का एसएचओ लगाया है, पुलिस लाइन में पोस्टिंग का इंतज़ार कर रहे अमन को सुशांत लोक थाने में एसएचओ लगाया गया है ।

डीएलएफ फेस 1 थाने के एसएचओ राजेश को सेक्टर 40 थाना प्रभारी बनाया गया है । मानेसर में नाइट पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर जितेन्द्र को डीएलएफ फेस 2 थाने का एसएचओ लगाया गया है । डीएलएफ फेस 2 के एसएचओ मनोज को ट्रैफिक पुलिस स्टेशन 2 का एसएचओ लगाया गया है और ट्रैफिक पुलिस स्टेशन 2 के इंचार्ज अशीन खान को ट्रैफिक स्टाफ भेजा गया है ।

ट्रैफिक स्टाफ में तैनात इंस्पेक्टर जगदेव को एसएचओ केएमपी लगाया गया है । इसी तरह केएमपी एसएचओ रहे अनिल कुमार को ट्रैफिक स्टाफ में लगाया गया है । पुलिस लाइन में मौजूद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को भी ट्रैफिक स्टाफ लगाया गया है ।

पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सुरेश और विरेन्द्र को नाइट पेट्रोलिंग ड्यूटी वेस्ट और साउथ लगाया है । सेक्टर 40 के एसएचओ ललित को भी नाइट पेट्रोलिंग ड्यूटी मानेसर में लगाया गया है ।

सेक्टर 65 के एसएचओ अजयबीर भड़ाना को कोर्ट सर्विलांस स्टाफ और भोंडसी पुलिस थाने के एसएचओ सुरेन्द्र को पीओ स्टाफ टीम 2 मे सेक्टर 10 पुलिस थाने के अंतर्गत लगाया गया है ।

पुलिस कमिश्नर का सख्त निर्देश

पुलिस आयुक्त ने सभी नवनियुक्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत अपने नए कार्यभार को संभालें और अपने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर कार्रवाई करें। इसके साथ ही, रात की गश्त (Night Patrol) को और अधिक प्रभावी बनाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button