IMD Rain Alert : अगले तीन घंटों में गुरुग्राम समेत इन ज़िलों में आंधी और बारिश की चेतावनी, अभी अभी जारी हुआ अलर्ट

IMD Rain Alert : अगले तीन घंटों में हरियाणा के 6 ज़िलों में तेज़ हवाएं, आंधी और बारिश हो सकती है । इसको लेकर हरियाणा मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग ने शाम 8:31 बजे अलर्ट जारी कर कहा है कि अगले कुछ घंटों में नूंह, गुरुग्राम, महेन्द्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर और रेवाड़ी में अचानक तेज़ हवाएं चल सकती हैं । मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी आ सकती है ।
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार इस दौरान बादल गर्जन या आकाशीय बिजली भी गिर सकती है । वहीं मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है । शाम को भी नूंह के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की सूचना आई है । (IMD Rain Alert )
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :12/05/2026 20:31:2) नूह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं/ आंधी(40-60 KMPH) की संभावना pic.twitter.com/AlAFtRWzB2
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) May 12, 2026