Gurugram में पटाखे बेचने का समय हुआ खत्म, पटाखे बेचते हुए पाए सीधी होगी FIR, WFH ना करवाने वाली कंपनियों पर भी होगा एक्शन

Gurugram में पटाखे बेचने का समय खत्म हो चुका है । अब के बाद अगर कोई गुरुग्राम में पटाखे बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सीधी FIR दर्ज की जाएगी । गुरुग्राम के डीसी के निर्देशों पर गुरुग्राम के अलग अलग इलाकों में पटाखे बेचने वालों के खिलाफ सख्त निगरानी की जा रही है ।

पिछले दो दिनों में गुरुग्राम में अवैध पटाखे बेचने वालों के खिलाफ 40 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं । इसके अलावा आज भी गुरुग्राम में समयावधि खत्म होने के बाद पटाखे बेचते हुए कई लोगों को पकड़ा गया है। आज भी गुरुग्राम पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है ।

वर्क फ्रॉम होम ना करवाने वाले संस्थानों पर भी एक्शन

वहीं ग्रैप 3 के नियमों की पालना ना करने वालों के खिलाफ भी गठित की गई टीमें लगातार उन संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो कि ग्रैप नियमों के अनुसार अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम नहीं करा रही हैं । आपको बता दें दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खराब होने की वजह से दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 3 लागू किया गया है । ऐसे में निजी और सरकारी कंपनियों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम करने का निर्देश जारी किया गया है ।

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने गुरुग्राम में CAQM के निर्देशों के अनुसार प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कंट्रोल रुम भी स्थापित किया है जहां पर आम जनता प्रदूषण के नियमों की उल्लंघना करने वालों की शिकायत कर सकती है । अगर आपके आसपास भी CAQM के नियमों की उल्लंघना हो रही है तो आप 9289790948 पर या फिर डायल 112 पर सूचना दे सकते हैं ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤