IMD Alert For Haryana : अगले कुछ घंटों में बरसेंगे बादल, इन ज़िलों में आएगी तेज़ धूल भरी आंधी, IMD का नया अलर्ट जारी

IMD Alert For Haryana : हरियाणा मौसम विभाग ने आज हरियाणा में बारिश और तेज़ धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है । अगले कुछ घंटो में पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, में हल्की धूल भरी आंधी की संभावना का अलर्ट जारी किया गया है ।

आज और कल बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं मौसम विभाग ने लगभग पूरे हरियाणा तेज़ धूल भरी आंधी और बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । हरियाणा में दो दिनों तक मौसम इसी तरह परिवर्तनशील बना रहेगा । IMD के अनुसार 28 अप्रैल को गुरुग्राम समेत आधे हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया गया है । इस दौरान गुरुग्राम में 40-50 KMPH की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है ।

बुधवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने बुधवार यानि कि 29 अप्रैल को लेकर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । गुरुग्राम में 29 अप्रैल को बारिश के साथ साथ आंधी और तेज गरज चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है । पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई थी जिसके चलते पूरे हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है ।

बारिश के अलर्ट के बीच अच्छी खबर ये आई है कि इससे तापमान में हल्की सी गिरावट आएगी जिसके बाद इस भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है । हालांकि आज सुबह सुबह गुरुग्राम के कुछ इलाकों में हल्की सी बूंदा बांदी भी हुई है । बीती रात हरियाणा के नारनौल में बारिश से मौसम सुहाना हुआ है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button