Haryana Tehsil : हरियाणा के 6 ज़िलों की 17 तहसीलों को बदला जाएगा, कैबिनेट ने दी मंज़ूरी, देखें पूरी लिस्ट

Haryana Tehsil : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में राज्य के छह जिलों—महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, यमुनानगर, फरीदाबाद, सिरसा और झज्जर के 17 गांवों को एक तहसील/सब-तहसील से दूसरी तहसील/सब-तहसील में ट्रांसफर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
यह कदम प्रशासनिक सुधार और बेहतर नागरिक सेवाओं को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

उद्देश्य: तेज और प्रभावी प्रशासन

सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाना है। गांवों की भौगोलिक दूरी, सुविधाओं तक पहुंच, और बेहतर तालमेल जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा पुनर्गठन किया गया है।

राज्य स्तरीय री-ऑर्गनाइजेशन कमेटी द्वारा की गई तीन बैठकों में इन ट्रांसफरों को लेकर सिफारिशें भेजी गई थीं। छह जिलों के उपायुक्तों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कई गांव निकट की दूसरी तहसील से अधिक आसानी से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण स्थानांतरण आवश्यक है।

17 गांवों के पुनर्गठन की सूची

क्रमांकगांववर्तमान तहसील/सब-तहसीलप्रस्तावित तहसील/सब-तहसील
1मंदोलासतनालीमहेंद्रगढ़
2बरेली कलांपाल्हावासरेवाड़ी
3गुंडियानारादौरसरस्वती नगर
4रूपोलीरादौरसरस्वती नगर
5चाहरवालासरस्वती नगरब्यासपुर
6सेक्टर 15, 15A, 16Aबड़खलफरीदाबाद
7सेक्टर 21A, 21Bफरीदाबादबड़खल
8रंगाकालांवालीसिरसा
9लहंगेवालाकालांवालीसिरसा
10मट्टाड़कालांवालीसिरसा
11अलीकानकालांवालीसिरसा
12मलिकपुराकालांवालीडबवाली
13किंगराकालांवालीडबवाली
14नौरंगकालांवालीडबवाली
15बनवालाकालांवालीडबवाली/गौरीवाला
16मिठरीकालांवालीडबवाली
17बिलोचपुरामातनहेलझज्जर
18भिंडावासमातनहेलझज्जर
19शाहजहांपुरमातनहेलझज्जर

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button