Haryana News : ओ ताऊ हमनै भी बिठा लै जहाज म्ह, बिठावैगा के ! युवक ने लगाई आवाज़ तो सीएम ने पूरी की मुराद ! देखें वीडियो

Haryana News : “ओ ताऊ सैनी, मन्नै भी बिठा लै जहाज म्ह, बिठावैगा के !”, जब हैलीपैड पर अपने हेलकॉप्टर में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी बैठने लगे तो एक युवक ने कुछ इसी अंदाज़ में सीएम को आवाज दी और फिर जो हुआ उसके बाद हर कोई हरियाणा के सीएम की जमकर तारीफ कर रहा है ।

दरअसल जींद के उचाना जिले में ये घटना हुई जहां सीएम सैनी ने हेलीकॉप्टर से करीब 50 मीटर सुरक्षा घेरे के बाहर से आई इस आवाज़ को सुना और फिर सुरक्षाकर्मियों को आदेश दिए कि इस युवक को बुलाकर लाइए । जिसके बाद एक पुलिसकर्मी युवक को बुलाकर लाता है और हेलीकॉप्टर की तरफ ले जाता है । (Haryana News)

हेलीकॉप्टर के पास पहुंचा युवक खुशी से नहीं समाया, हेलीकॉप्टर के पास पहुंचकर युवक बोला कि “अरे ताऊ ने तो सच में बैठा दिए जहाज म्ह” । इसके बाद हेलीकॉप्टर में बैठी सीएम सैनी युवक की तरह हाथ मिलाने के लिए बढाते हैं । लगभग 15 मिनट तक युवक सीएम सैनी के पास ही रहा और उसे अंदर हेलीकॉप्टर में भी बिठाया गया । (Haryana News)

बाबा की दया तै सोनू जहाज म्ह !

युवक का नाम सोनू है उसका कहना है कि सीएम साहब ने रुक्का सुन लिया और सोनू सीधा जहाज म्ह, बाबा की दया तै । इस घटना की वीडियो बीजेपी हरियाणा के फेसबुक पेज से पोस्ट की गई है जिसमें कई यूज़र्स हरियाणा के सीएम की तारीफ कर रहे हैं तो कई यूजर्स लिख रहे हैं कि ये पहले से तय था ।

 

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!