Haryana IAS HCS Transfer : हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले, गुरुग्राम मेट्रो और HSVP में भी बदलाव

Haryana IAS HCS Transfer : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए IAS और HCS कैडर के कुल 26 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। 8 सितंबर 2026 को जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण विभागों के साथ-साथ गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड, हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, HSVP और गुरुग्राम में एस्टेट ऑफिसर स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के एमडी बदले
तबादला सूची में गुरुग्राम के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण बदलाव गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) में हुआ है। अब तक हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड और गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रहे चंदर शेखर खरे, IAS को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
उनकी जगह मुकुल कुमार, IAS को गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उन्हें हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), पंचकूला के मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी भी दी गई है।
चंदर शेखर खरे को HAFED और हाउसिंग फॉर ऑल की जिम्मेदारी
चंदर शेखर खरे को अब HAFED का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें हाउसिंग फॉर ऑल, हरियाणा के महानिदेशक और सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गुरुग्राम HSVP में एस्टेट ऑफिसरों का फेरबदल
गुरुग्राम में HSVP के अधिकारियों के पदों में भी बदलाव किया गया है। राकेश सैनी, HCS को एस्टेट ऑफिसर-I, HSVP गुरुग्राम से बदलकर एस्टेट ऑफिसर-II, HSVP गुरुग्राम और लैंड एक्विजिशन ऑफिसर, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।
वहीं अनुपमा मलिक, HCS को एस्टेट ऑफिसर-II और लैंड एक्विजिशन ऑफिसर, गुरुग्राम से बदलकर एस्टेट ऑफिसर-I, HSVP गुरुग्राम बनाया गया है।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में भी बड़ा बदलाव
जे. गणेशन, IAS को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का महानिदेशक और सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें डायरेक्टर जनरल, अर्बन एस्टेट्स, हरियाणा की जिम्मेदारी भी दी गई है।
अमित खत्री, IAS को अब कृषि निदेशक और हरियाणा सीड्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी रहेंगी।
ये रहे अन्य प्रमुख बदलाव
राजीव रंजन, IAS को मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अमनीत पी. कुमार, IAS को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। उनके पास फ्यूचर विभाग और खेल विभाग की जिम्मेदारी भी रहेगी।
शेखर विद्यार्थी, IAS को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है।
अशोक कुमार मीणा, IAS को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के साथ विदेशी सहयोग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
शारनदीप कौर बराड़, IAS को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का महानिदेशक बनाया गया है।
मणि राम शर्मा, IAS को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव और मुख्य सेटलमेंट कमिश्नर बनाया गया है।
राजनारायण कौशिक, IAS को HARTRON और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
विनय प्रताप सिंह, IAS को HSIIDC और हरियाणा फाइनेंशियल कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
सुशील सरवान, IAS को विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक और हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
पार्थ गुप्ता, IAS को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
अनीश यादव, IAS को आबकारी एवं कराधान आयुक्त बनाया गया है।
HCS अधिकारियों में भी कई बदलाव
सरकार ने HCS अधिकारियों के पदों में भी फेरबदल किया है। योगेश कुमार मेहता को हरियाणा स्टेट फूड कमीशन का सचिव, जबकि नीरज शर्मा को स्टेट पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी का सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा निशु नी नम्रता सिंगल को प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक, सुरेश रवेश को संयुक्त परिवहन आयुक्त, और मयंक वर्मा को खाद्य एवं औषधि प्रशासन में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
ट्रांसफर की पूरी लिस्ट देखें

