Haryana Cabinet Meeting : NCR में कमर्शियल 10 साल से पुराने डीज़ल वाहन अब सड़क पर नहीं चलेंगे

सरकार का कहना है कि यह ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश में सड़क सुरक्षा को भी बढ़ावा देगा, क्योंकि पुराने वाहनों के चलने पर रोक लगेगी। इस फैसले से न केवल पर्यटन व्यवसाय से जुड़े वाहन मालिकों को संचालन अवधि में स्पष्टता मिलेगी

Haryana Cabinet Meeting : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के भीतर चलने वाले सभी प्रकार के पर्यटन और परिवहन वाहनों की अधिकतम संचालन आयु (Maximum Operational Age) निश्चित कर दी गई है। इसके लिए हरियाणा मोटर वाहन नियम, 1993 में संशोधन करते हुए ‘हरियाणा मोटर वाहन (संशोधन) नियम, 2025’ को आधिकारिक मंजूरी प्रदान की गई है।

नए नियमों के लागू होने के साथ, राज्य के सभी परमिट वाले वाहनों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और गैर-एनसीआर क्षेत्रों के लिए निर्धारित नई आयु सीमा का कड़ाई से पालन करना होगा। यह निर्णय मुख्य रूप से एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पूरे प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण के खतरे को देखते हुए डीजल वाहनों पर सबसे सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वाहन का प्रकारईंधन का प्रकारअधिकतम संचालन आयु
अखिल भारतीय पर्यटन परमिट वाहनपेट्रोल, सीएनजी12 वर्ष
डीजल10 वर्ष
स्टेज/अनुबंधित कैरिज, मालवाहक, स्कूल बसेंपेट्रोल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक (स्वच्छ ईंधन)15 वर्ष
डीजल10 वर्ष

गैर-एनसीआर क्षेत्रों में वाहनों के संचालन की आयु में स्थिरता लाई गई है:

  • अखिल भारतीय पर्यटन परमिट वाहन (पेट्रोल, सीएनजी या डीजल): अधिकतम आयु 12 वर्ष तय की गई है।

  • स्टेज/अनुबंधित कैरिज, मालवाहक वाहन और स्कूल बसें (कोई भी ईंधन): अधिकतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की गई है।

सरकार का कहना है कि यह ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश में सड़क सुरक्षा को भी बढ़ावा देगा, क्योंकि पुराने वाहनों के चलने पर रोक लगेगी। इस फैसले से न केवल पर्यटन व्यवसाय से जुड़े वाहन मालिकों को संचालन अवधि में स्पष्टता मिलेगी, बल्कि राज्य भर में एक आधुनिक और कम प्रदूषण फैलाने वाली परिवहन प्रणाली को स्थापित करने में मदद मिलेगी।

नए नियमों को लागू करवाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को सौंपी गई है, जो तत्काल प्रभाव से इनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेगा।a

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button