Haryana: हरियाणा के कैथल में एक मकान में लगी आग, शादी में मिला लाखों का सामान जलकर स्वाहा 

Haryana:  हरियाणा के ऐथल से बड़ी खबर सामने आ रही है ।  कैथल जिले की क्योड़क बस्ती में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारण घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सामान जल चुका था।

बताया जा रहा है कि परिवार के एक युवक का कुछ दिन पहले विवाह हुआ था। जो सामान शादी में मिला था, उसे अभी तक कमरे में भी नहीं रखा था। वह भी सारा सामान जल गया। परिवार के युवक अनूप ने बताया कि वे तीन भाई हैं। सभी मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर में केवल महिलाएं और बच्चे थे। इस दौरान अचानक आग लग गई। आगजनी के कारण बेड,टीवी, अलमारी, कूलर, फ्रिज व पंखे सब जल गए। यहां तक कि कपड़े व चारपाई जलकर राख हो गई।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!