Haryana News

Haryana : हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अब इतने पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली, सरकार देगी 6718 करोड़ की सब्सिडी

Advertisement
Advertisement

Haryana : हरियाणा के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। प्रदेश में किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए बिजली सब्सिडी पहले की तरह मिलती रहेगी। ट्यूबवेल के लिए 6 रुपये 48 पैसे यूनिट से रेट बढ़ाकर 7 रुपये 35 पैसे किया गया है, लेकिन किसानों को 10 पैसे प्रति यूनिट में ही बिजली मिलेगी।

राज्य सरकार बाकी के 7 रुपये 25 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली निगमों को सब्सिडी के तौर पर देगी। सब्सिडी से ही सालाना किसानों को 6 हजार 718 करोड़ की राहत मिलेगी।

Advertisement

वहीं, कोल्ड स्टोर को अब सस्ती बिजली मिलेगी। अभी तक कोल्ड स्टोर के लिए 7 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली की दरें तय थी।

कोल्ड स्टोर संचालकों को बड़ी राहत देते हुए नई कैटेगरी में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने 20 किलोवाट तक लोड वाले कोल्ड स्टोर के लिए 4 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली के रेट तय किए हैं।

इससे अधिक लोड वाले कोल्ड स्टोर संचालकों को 6 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करना होगा। वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में इस संदर्भ में घोषणा की थी।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!