Gurugram Breaking: Hero Honda Chowk अंडरपास की छत में दरार, जांच में हुआ खुलासा
बता दे कि तीन फरवरी को जयपुर से दिल्ली की तरफ हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की दाईं लेन दो जगह से धंस गई थी। एनएचएआई अधिकारियों की एक टीम ने मौके का निरीक्षण किया था। फ्लाईओवर पर काफी बड़ा गड्ढा होने पर उन्होंने स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया।

Gurugram News Network – Hero Honda Chowk अंडरपास की छत (डेक स्लैब) में दरार आ गई है। ऐसे में अब हादसे की आंशका है। दरार का खुलासा केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) की शुरुआती जांच में हुआ है। अंडरपास की शुरुआती जांच में कई और भी खामियां मिली हैं। सीआरआरआई ने कोर कटिंग करके निर्माण के नमूने ले लिए हैं। इसकी जांच लैब में करवाई जाएगी। एनडीटी टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद स्पष्ट होगा कि सफर के लिहाज से हीरो होंडा चौक सुरक्षित है या असुरक्षित।
NHAI ने Hero Honda Flyover और अंडरपास की जांच सीआरआरआई को सौंप दी है। सीआरआरआई ने पहले तो फ्लाईओवर के नमूने जांच को लेकर लिए। अब अंडरपास के नमूने लेने शुरू कर दिए हैं। दो दिन तक अंडरपास के नमूने लिए जाएंगे। ये जांच सीआरआरआई की वरिष्ठ वैज्ञानिक निगरानी में चल रही है। इस जांच टीम में आठ सदस्य शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले इस अंडरपास का विजुअल जांच की गई। इसमें कई जगहों पर दरार नजर आई है। जहां-जहां से दरार नजर आ रही है, वहां कोर कटिंग करके नमूने लिए हैं। अगले महीने लैब टेस्ट और एनडीटी टेस्ट के बाद जांच रिपोर्ट को एनएचएआई को सौंप दिया जाएगा।
बता दे कि तीन फरवरी को जयपुर से दिल्ली की तरफ हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की दाईं लेन दो जगह से धंस गई थी। एनएचएआई अधिकारियों की एक टीम ने मौके का निरीक्षण किया था। फ्लाईओवर पर काफी बड़ा गड्ढा होने पर उन्होंने स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बाद इसकी सरंचनात्मक जांच का फैसला लिया गया। फ्लाईओवर के साथ-साथ अंडरपास की भी जांच का जिम्मा सीआरआरआई को सौंप दिया है।










