Gold Silver Price Hike : दो महीने बाद सोने चांदी के दामों में आया रिकॉर्ड उछाल ! डेढ़ लाख के पार पहुंचा सोना

Gold Silver Price Hike : दो महीने की रुकावट के बाद सोने चांदी के दामों में वीरवार को रिकॉर्ड बढोतरी देखने को मिली है । सोने चांदी के दामों में बढ़ोतरी के बाद सर्राफा बाजा़र में रौनक आ गई है । पिछले काफी समय से सोने चांदी के दामों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है ।

दिल्ली एनसीआर के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में बढ़त देखी गई। रुपये की कीमत में गिरावट और मजबूत वैश्विक रुख की वजह से सोना 3,800 रुपये महंगा होकर सात सप्ताह के सबसे ऊंचे स्तर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इससे पहले सोना 18 जून को 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के आसपास बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी पिछले सत्र के 2,32,700 रुपये प्रति किलोग्राम से 2,100 रुपये बढ़कर 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई।

कारोबारियों ने कहा कि रुपये में कमजोरी के कारण घरेलू बाज़ार में आयातित सर्राफा महंगा हो गया, जबकि कमजोर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी के बीच विदेशी बाज़ार में सोने की कीमतों में बढ़त ने कीमती धातुओं को और सहारा दिया। विदेशी बाज़ारों में, हाजिर सोना 4,264.24 डॉलर हो गया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤