AAJ Ka Mausam : आज भी गुरुग्राम में भारी बारिश का अलर्ट ! Work From Home की एडवाइज़री जारी, 300 करोड़ खर्च फिर भी डूबा शहर

AAJ Ka Mausam : गुरुग्राम में आज भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है । गुरुवार को हुई भारी बारिश के बाद गुरुग्राम में बाढ़ जैसे हालात हो गए । वहीं जिला प्रशासन ने निजी कंपनियों और संस्थानों से आज भी वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी को फॉलो करने की अपील की है । गुरुवार को हुई भारी बारिश के बाद गुरुग्राम की गलियों और सड़कों पर भारी जलभराव हो गया जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा ।

हर तरफ हुए जलप्रलय जैसे हालात

गुरुग्राम में गुरुवार सुबह लगभग ढाई बजे से शुरु हुई बारिश ने एक बार फिर से गुरुग्राम जिला प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी । 300 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद गुरुग्राम में लगभग हर जगह पर भारी जलभराव हुआ जिसकी वजह से सड़कों पर भी गाड़ियां रेंगती हुई नज़र आईं । गुरुग्राम की सभी मुख्य सड़कों पर पानी में गाड़ियां फंस गई । (AAJ Ka Mausam)

अंडरपास भी हो गए जलमग्न

गुरुवार को हुई भारी बारिश में केवल गुरुग्राम की गलियां और सड़कें ही नहीं बल्कि करोड़ो रुपए से बनाए गए अंडरपास भी नहीं बज पाए । मेदांता अस्पताल के पास बने अंडरपास में भी भारी जलभराव हुआ जिसकी वजह से अंडरपास में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई । अंडरपास में एक बस फंस गई जिसको क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया । इफकौ चौक अंडरपास में भी पानी भरने की वजह से कई घंटों तक आवाजाही बाधित रही ।

300 करोड़ खर्च फिर भी डूबा गुरुग्राम

गुरुग्राम नगर निगम और जीएमडीए ने गुरुग्राम को मॉनसून के दौरान जलभराव से बचाने के लिए पिछले एक साल में करीब 300 करोड़ रुपए ड्रेनेज और नालों पर खर्च किए लेकिन फिर गुरुग्राम में जलभराव हुआ जिसकी वजह से जिला प्रशासन की ज्यादा किरकिरी हुई है । मिली जानकारी के अनुसार

● एसपीआर पर बरसाती नाले के निर्माण पर 105 करोड़ रुपये की लागत आई।

● सेक्टर-68 से लेकर सेक्टर-75 तक बरसाती नालों के निर्माण के लिए करीब 51 करोड़ के टेंडर आवंटित।

● सेक्टर-76 से लेकर सेक्टर-80 तक बरसाती नालों के निर्माण के लिए 104.95 करोड़ के टेंडर आवंटित।

● सेक्टर-112 से लेकर सेक्टर-115 तक बरसाती नालों के निर्माण के लिए 32.80 करोड़ के टेंडर आवंटित।

● सेक्टर-17 और सेक्टर-18 की मुख्य सड़क पर 12.80 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर आवंटित।

दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

भारी बारिश की वजह से दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसकी वजह से कई घंटों तक वाहन एक्सप्रेसवे पर रेंगते रहे । एक्सप्रेसवे पर नरसिंहपुर इलाके में मेन कैरिजवे पर पानी भर गया जिसकी वजह से नरसिंहपुर से लेकर राजीव चौक तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया । (AAJ Ka Mausam)

36 घंटे में जमकर बरसे बादल

जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को पूरे दिन हुई बारिश ने एक रिकॉर्ड बना दिया । एक दिन में गुरुग्राम में 100 MM से ज्यादा बरसात दर्ज की गई जिसकी वजह से गुरुग्राम की ड्रेनेज व्यवस्था चरमरा गई और जगह जगह जलभराव हो गया । मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी गुरुग्राम में भारी बारिश हो सकती है । (Gurugram News)

AAJ Ka Mausam

 

गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज

गुरुग्राम में मॉनसून के दौरान लगातार बारिश के बाद हो रहे जलभराव की गाज गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया पर गिरी है । हरियाणा सरकार ने गुरुवार शाम आदेश जारी कर गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया का तबादला कर दिया हालांकि उनकी जगह पर अभी तक नए कमिश्रनर की नियुक्ति नहीं की है । प्रदीप दहिया को गुरुग्राम से हटाकर रोहतक के डीसी के पद पर ट्रांसफर किया गया है । (AAJ Ka Mausam)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤