Action On Water Logging : नगर निगम कमिश्रर पर गिरी गाज़, कमिश्नर का गुरुग्राम से किया गया तबादला

Action On Water Logging : गुरुग्राम में मॉनसून के दौरान लगातार होते जा रहे जलभराव का एक्शन होना शुरु हो गया । गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर का अचानक तबादला कर दिया गया है । कुछ देर पहले ही हरियाणा सरकार के द्वारा ये आदेश जारी किए गए हैं जिसमें गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया का तबादला कर उन्हें रोहतक पोस्टिंग दी गई है ।
गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर के तबादले को एक्शन के तौर पर इसलिए देखा जा रहा है क्योंकि सरकार द्वारा जारी किए ट्रांसफर ऑर्डर में किसी को भी अभी गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर का पद नहीं सौंपा गया है । इसीलिए इस तबादले को लगातार हो रहे जलभराव के बाद एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है ।
गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया को रोहतक का डिप्टी कमिश्नर के पद पर ट्रांसफर किया गया है जबकि रोहतक के डीसी को अंबाला के डीसी का पदभार सौंपा गया है ।
देखिए ट्रांसफर की लिस्ट

