Old Gurugram Metro Route पर स्टेशन बनाने के लिए मांगी ज़मीन, सुभाष चौक पर बनना है स्टेशन

Old Gurugram Metro Route : ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर पर काम जोर शोर से चल रहा है । मेट्रो निर्माण के काम में तेज़ी आएगी । इस रुट पर पहले यू गार्डर को रखने का काम किया जा चुका है । अब GMRL इस रुट पर मेट्रो स्टेशन बनाने के काम में तेज़ी लाने वाली है जिसको लेकर GMRL ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से जमीन मांगी है ।
तीन स्टेशनों के लिए मांगी जमीन
अधिकारियों के मुताबिक ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रुट पर तीन स्टेशनों के प्रवेश और निकासी द्वार के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है । ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रुट के लिए हरियाणा सरकार द्वारा फ्री में सरकारी जमीन उपलब्ध कराई जानी है ।
GMRL ने इस रुट पर तीन स्टेशन बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी से 4200 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है ।
सुभाष चौक पर बनना है स्टेशन
सोहना रोड़ पर सुभाष चौक के पास स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बनाने के लिए जमीन मांगी गई है । सेक्टर 47 में सुभाष चौक पर स्टेशन तैयार किया जाना है जिसका प्रवेश और निकासी द्वार सोहना रोड़ पर आईएलडी मॉल के पास प्रस्तावित है । इसके लिए 824 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है ।
मेट्रो डिपो के लिए सेक्टर 33 में दी गई जमीन
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रुट पर मेट्रो डिपो के लिए सेक्टर 33 में 50 एकड़ जमीन की जरुरत है जिसमें मेट्रो डिपो प्रस्तवाति है । इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा जीएमआरल को अधिकांश जमीन उपलब्ध करा दी गई है । करीब 10 हज़ार वर्ग मीटर जमीन मालिकों से जमीन खरीदने की योजना बनाई जा रही है ।
इसके लिए जमीन मालिकों को जमीन अधिग्रहण विभाग ने जमीन मालिकों को नोटिस दिया है । जमीन मालिकों का कहना है कि उन्हें जमीन का मुआवजा देने की बयाज वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराई जाए ।
