Gurugram के दो गांवों में तेंदुए का खौफ, आज पशुओं को बनाया शिकार कल इंसानों का हो सकता है नंबर !

Gurugram के दो गांवों में इन दिनों तेंदुए की दहशत से लोगों में डर का माहौल है । स्थानीय लोगों ने शाम होते ही घरों से निकलना बंद कर दिया है । अरावली की तलहटी में बसे मोहम्मदपुर गुर्जर और रायसीना गांव में इन दिनों को तेंदुए की मौजूदगी के सुबूत मिले हैं जिसके बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है ।

तीन पशुओं को बनाया शिकार

जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में पिछले कुछ दिनों में तेंदुए ने गांव के किसान परिवार के तीन पशुओ को अपना शिकार बना लिया जिसके बाद से लोगों में दहशत और बढ़ गई है । अंधेरा होते ही गांव के किसानों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है । कुछ इलाकों में तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं ।

आज पशु शिकार, कल इंसान हो सकता है

स्थानीय लोगों को कहना है कि आज तेंदुए ने पशुओं को अपना शिकार बनाया है लेकिन कल को इंसान भी तेंदुए का शिकार बन सकते हैं इसीलिए लोगों में डर का माहौल है । अरावली की तलहटी में बसे मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के किसानों ने खेतों में जाना बंद कर दिया है । पूरे दिन डर का माहौल बना रहता है । अंधेरा होते ही लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है ।

प्रशासन से अपील, जल्द कुछ करें

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में तेंदुए की मौजूदगी से इतना डर का माहौल है कि बच्चे घर से अकेले बाहर नहीं निकल सकते हैं, महिलाएं भी अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर नहीं निकलती । इस तरह इलाके में डर का वातावरण बना हुआ है जो और गहरा होता ही जा रहा है । स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्दी तेंदुए को पकड़ा जाए और लोगों को डर से बाहर निकाला जाए ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤