Manesar नगर निगम का बड़ा एक्शन ! 3 RMC प्लांट सील, 50 से ज्यादा झुग्गियां तोड़ी

Manesar : मानेसर नगर निगम की टीम ने मंगलवार को नगर निगम एरिया में बड़ा एक्शन लिया है । यहां पर मानेसर नगर निगम की टीम ने तीन अवैध RMC प्लांट्स को सील कर दिया जबकि अवैध रुप से बनाई गई 50 से ज्यादा झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया है ।
नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा ने अवैध निर्माण और नियमों के विरूद्ध संचालित गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को गांव भांगरौला और नवादा में अभियान चलाया। इस दौरान भांगरौला में अवैध रुप से संचालित तीन रेडी मिक्स प्लांट (आरएमसी) को सील कर दिया। इसके अलावा गांव में अवैध रुप से बनाई गई करीब 50 झुग्गियों को ध्वस्त किया। वहीं गांव नवादा में भी कार्रवाई करते हुए एक अवैध वेयरहाउस को जमींदोज किया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ विकास शर्मा, शशिकांत, जेई देवेंद्र, मंदीप,धीरज व अन्य की टीम ने गांव भांगरौला में जांच और कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से चल रहे तीन आरएमसी प्लांट को सील किया। भांगरौला में ही अवैध रूप से बनाई गई करीब 50 झुग्गियों को भी ध्वस्त किया। संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। निगम क्षेत्र में संचालित गतिविधियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।
