Namo Bharat Train के दो नए कॉरिडोर को मंजूरी का इंतजार, जानें क्या हैं नए रूट्स और स्टेशन

DPR के अनुसार नए कॉरिडोर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे दिल्ली को हरियाणा और राजस्थान के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ सकें।

Namo Bharat Train :  नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में सफर को और अधिक रफ्तार देने के लिए नमो भारत ट्रेन (RRTS) के विस्तार की तैयारी पूरी हो चुकी है। दो नए रूट पर नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना है। इस योजना के तहत नमो भारत ट्रेन के दो नए महत्वपूर्ण कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है। अब केवल केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

DPR के अनुसार नए कॉरिडोर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे दिल्ली को हरियाणा और राजस्थान के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ सकें। इन नए रूट्स के शुरू होने से न केवल ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के बीच यात्रा का समय भी 40 से 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा।

राज्य सरकारों की ओर से मंजूरी मिलने के बाद फाइल केंद्र के पास भेज दी गई है। केंद्र सरकार की उच्च-स्तरीय समिति इन रूट्स के तकनीकी और आर्थिक पहलुओं की समीक्षा कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी कुछ महीनों में इसका बजट आवंटित कर काम शुरू कर दिया जाएगा।

वर्तमान में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के सफल ट्रायल के बाद दो नए कॉरिडोर क्षेत्रीय परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। इन ट्रेनों की रफ्तार और आरामदायक सफर को देखते हुए रियल एस्टेट सेक्टर में भी भारी उछाल की उम्मीद है। (Namo Bharat Train)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button