UPSC Success Story: किसान की बेटी ने बिना कोचिंग क्रैक की UPSC परीक्षा, भीतर जूनून भर देगी आईएएस प्रीति एसी की कहानी
Sucess Story: देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC को बिना किसी कोचिंग के पास करना आसान नहीं होता। लेकिन कर्नाटक की एक छोटे से गांव मायिगौडनहल्ली की रहने वाली प्रीति एसी ने यह कर दिखाया।

UPSC Success Story: देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC को बिना किसी कोचिंग के पास करना आसान नहीं होता। लेकिन कर्नाटक की एक छोटे से गांव मायिगौडनहल्ली की रहने वाली प्रीति एसी ने यह कर दिखाया।
पिता एक किसान

उनके पिता चन्नबसप्पा, जो खुद कभी स्कूल नहीं गए, एक पार्ट-टाइम कुक और किसान हैं। उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की। यही मेहनत और बेटी की लगन आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
तीसरे प्रयास में मिली सफलता

प्रीति ने बिना ट्रेनिंग के तैयारी शुरू की। अपने पहले दो प्रयासों में असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी सीएसई 2024 में 263वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। आज वह कई युवाओं के लिए सफलता का रास्ता दिखाने वाली है।
IAS प्रीति एसी की पढ़ाई लिखाई

प्रीति ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कन्नड़ मीडियम स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने केआर नगर पीयू कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। बाद में उन्होंने कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, मांड्या से बीएससी (एग्रीकल्चर) किया। इसके बाद वह बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) गए और यहीं से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की।










