Elevated Flyover : गुरुग्राम में बनाया जाएगा 3KM लंबा एलिवेटेड फ्लाइओवर, GMDA ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Elevated Flyover : गुरुग्राम में यातायात को सुगम बनाने के लिए 3 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाइओवर बनाया जाएगा । इसको लेकर जीएमडीए ने सरकार के पास प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है । ये फ्लाइओवर हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक बनाया जाएगा जिस पर लगभग 181 करोड़ रुपए का खर्च आएगा ।

तीन तीन लेन का होगा एलिवेटेड फ्लाइओवर

GMDA ने गुरुग्राम में बनने वाले इस 3 KM लंबे फ्लाइओवर का डिजाइन और एस्टिमेट बनाकर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज दिया है । इस फ्लाइओवर पर दोनों ओर तीन तीन लेन होगी । इसके अलावा दो दो लेन की सर्विस रोड़ बनाने का भी प्रस्ताव बनाया गया है ।

पांच साल से बन रही योजना

हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक बनने वाली सड़क पर क्या डिजाइन होना चाहिए ? कैसा फ्लाइओवर होना चाहिए ? इसको लेकर पिछले 5 सालों से योजना बनाई जा रही है लेकिन बार बार इस योजना में हो रहे बदलाव की वजह से ये योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है । अब हाल ही में जीएमडीए ने इस फ्लाइओवर का फाइनल डिजाइन और एस्टीमेट बनाया है जिसको मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया गया है ।

राव नरबीर ने GMDA और NHAI अधिकारियों को दिए निर्देश

करीब तीन महीने पहले कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने NHAI और GMDA के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की थी जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि इस रुट पर जल्द ही प्लान तैयार कर प्रस्ताव भेजा जाए । इस फ्लाइओवर के बनने से दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएगा जिससे गुरुग्राम में ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button