DTP की बड़ी कार्रवाई ! 29 एकड़ में बनाई जा रही 6 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र

DTP : गुरुग्राम के अलग अलग गांवों में करीब 29 एकड़ में बसाई जा रही 6 अवैध कॉलोनियों पर शुक्रवार को डीटीपी विभाग ने अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है । गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 23 अक्टूबर 2026 को पुलिस थाना राजेंद्र पार्क की पुलिस टीम के सहयोग से 6 अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान फार्म बाउंड्री, निर्माणाधीन भवनों की डीपीसी, डीलर कार्यालय, कच्ची सड़कें, सीवर लाइन और कंटेनर ऑफिस को ध्वस्त किया गया।

तीन कॉलोनियों में 16 एकड़ क्षेत्र में कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान तीन अवैध कॉलोनियों में करीब 16 एकड़ क्षेत्र में तोड़फोड़ की गई। यहां लगभग 300 रनिंग मीटर फार्म बाउंड्री, 10 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स), दो डीलर कार्यालय और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

बुढ़ेड़ा गांव में फार्म हाउस कॉलोनी पर कार्रवाई

गांव बुढ़ेड़ा में करीब 10 एकड़ में विकसित की जा रही एक फार्म हाउस कॉलोनी में भी तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलोनी के कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।

खेड़की माजरा में सीवर लाइन और सड़कें तोड़ीं

खेड़की माजरा के राजस्व क्षेत्र में करीब एक एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए सीवर लाइन और पूरे कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

गुरुग्राम के राजस्व क्षेत्र में भी चला अभियान

गुरुग्राम के राजस्व क्षेत्र में करीब दो एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई। यहां पूरे कच्चे सड़क नेटवर्क, सीवर लाइन और कंटेनर ऑफिस को ध्वस्त कर दिया गया।

डीटीपी एन्फोर्समेंट अधिकारी अमित मधोलिया ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में बुनियादी ढांचे और निर्माण से जुड़ी संरचनाओं को हटाया गया। अभियान पुलिस थाना राजेंद्र पार्क की पुलिस टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤