Manesar News : मानेसर के दो गांवों की बल्ले बल्ले ! दो गांवों में विकास कार्यों पर खर्च होंगे सवा 2 करोड़ रुपए

Manesar News : नगर निगम मानेसर की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने गुरुवार को निगम क्षेत्र के अन्दर आने वाले दो गांवों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वालें विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया । गांव के अन्दर सीवरेज की दिक्कत से सड़को में पानी जमा होना हो । पीनें के पानी की किल्लत से निजात दिलाना हो या सरकारी योजनाओं से मिलनें वाली अन्य सुविधा हो ।

वार्ड 2 के गांव हरसरु में एससी चौपाल के शेष निर्माण कार्य को पूरा करना साथ ही वार्ड 4 के वजीरपुर गांव में सीवरेज नेटवर्क के कार्य को पुरा करनें के लिए नरियाल तोड़कर विधिवत शिलान्यास किया ।

नगर निगम के द्वारा किये जानें वाली इस परियोजना पर करीब 2 करोड़ 26 लाख रुपये नगर निगम खर्च करेगा । शिलान्यास के अवसर पर पार्षद रीपु शर्मा, नगर निगम के अधिकारी और गांव के स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे ।

शिलान्यास कार्यक्रम में डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य गांव में नई परियोजनाएं शुरू करना नहीं हैं ब्लकि गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाना है । उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ गांव में सड़क, सीवरेज, पेयजल, सामुदायिक भवन निर्माण हो या अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है ।

मानेसर नगर निगम के द्वारा गांव में विकास कार्य किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में गांव के लोगों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध किया जा सके । गांव में सड़के निर्माण के साथ गांव हरसरु में एसली चौपाल का निर्माण कार्य पुरा करकें स्थानीय लोगों के लिए गांव में होनें वाले सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान दिया जाना है ।

वहीं वजीरपुर गांव की बात करें तो गांंव में सीवरेज नेटवर्क के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य होगा साथ में गांव की अन्य आवश्यकता को पुरा करना है । ताकि मानसून के समय गांव में पानी की समस्या से निजात मिल सकें ।

Aashi Chauhan

Aashi Chauhan गुरुग्राम न्यूज़ नेटवर्क में पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 5+ वर्षों का अनुभव है। वे गुरुग्राम की स्थानीय खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, ब्रेकिंग न्यूज़ और नागरिक… More »
Back to top button
Created with ❤