Demolition Drive : DTP के बाद अब गुरुग्राम में गरजेगा HSVP का बुलडोज़र, सोमवार से 33 सेक्टरों में चलेगा तोड़फोड़ अभियान

Demolition Drive : गुरुग्राम में पिछले पांच दिनों डीटीपी विभाग का चले महातोड़फोड़ अभियान के बाद अब गुरुग्राम के 33 सेक्टरों में HSVP (Haryana Shahri Vikas Pradhikaran) का बुलडोज़र गरजेगा । इसको लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं साथ ही गुरुग्रामवासियों से अपील की है कि 27 अप्रैल से पहले सभी अतिक्रमण हटा लिए जाएं अन्यथा सभी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा ।

HSVP चलाएगा तोड़फोड़ अभियान

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 2 गुरुग्राम की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी कि गुरुग्राम के HSVP सेक्टरों में आम जनता द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का महाअभियान चलाया जाएगा । इस अभियान को चलाने के लिए विभाग द्वारा 5 टीमों का गठन कर लिया गया है ।

भारी पुलिसबल रहेगा मौजूद

संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक ने बताया कि इस विशेष अतिक्रमण अभियान के लिए गुरुग्राम पुलिस से भी पुलिस फोर्स की मांग की गई है । ये अभियान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चलाया जाएगा । अधिकारियों ने बताया है कि गुरुग्राम में HSVP के सेक्टरों में जिन्होनें सड़कों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं उनको निशाना बनाया जाएगा ।

अतिक्रमणकारियों को चेतावनी

HSVP के अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी जारी की है कि वो सोमवार से पहले अपने द्वारा किए गए अतिक्रमण को खुद ही हटा लें अन्यथा उसे बुलडोज़र की मदद से तोड़ दिया जाएगा । खासतौर पर HSVP के सेक्टरों में सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को निशाना बनाया जाएगा ।

HSVP के 33 सेक्टरों में चलेगा अभियान

HSVP के एसडीओ सर्वे अमित वशिष्ठ ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत की जा रही है। अभियान के दौरान राइट ऑफ वे, ग्रीन बेल्ट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बने अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। कार्रवाई के तहत अवैध कार शेड, रैंप, गार्ड रूम, सीढ़ियां, गेट, विज्ञापन बोर्ड और फेंसिंग को हटाया जाएगा।

DTP ने 5 दिनों में तोड़े 7 हज़ार अतिक्रमण

आपको बता दें कि इससे पहले डीटीपीई विभाग ने पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट के आदेशों पर गुरुग्राम की 15 से ज्यादा लाइसेंसी कॉलोनियों में लोगों द्वारा घरों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को हटाया है । अब एसएचवीपी द्वारा ये कार्रवाई उनके सेक्टरों में की जानी है ।

ये भी पढें :- गुरुग्राम में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 7,000 से ज़्यादा जगह हुई तोड़फोड़

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button