दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों की हुई बल्ले बल्ले, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा यह काम
Delhi News: दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के लिए खुशखबरी आ गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ी घोषणा करी है। घोषणा में रेखा गुप्ता जी ने कहा कई 2027 के दिसंबर महीने तक सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाईन बिछाने का काम कंप्लीट हो जाएगा। इसके संबंध में मुख्यमंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक करी जिसमें यह बड़ा ऐलान हुआ।

Delhi NCR News: दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के लिए खुशखबरी आ गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ी घोषणा करी है। घोषणा में रेखा गुप्ता जी ने कहा कई 2027 के दिसंबर महीने तक सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाईन बिछाने का काम कंप्लीट हो जाएगा। इसके संबंध में मुख्यमंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक करी जिसमें यह बड़ा ऐलान हुआ।
यह दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के लिए बड़ी सौगात होने वाली है। 2027 के दिसंबर महीने से इन अनधिकृत कॉलोनियों में जीवन सुखद हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना की सफाई और पुनरुद्धार के लिए 45 सूत्री कार्य योजना तैयार करेगी और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी प्राथमिकता दिल्ली के हर नागरिक को स्वच्छ और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है।
एक आधुनिक, स्वच्छ और विकसित दिल्ली का निर्माण तभी होगा जब प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ जल और प्रभावी सीवरेज की सुविधा उपलब्ध होगी। यमुना का पुनरुद्धार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यमुना को साफ करने के लिए सरकार ने जल निकासी उपचार, सीवरेज नेटवर्क का विस्तार, आधुनिक सीवेज उपचार संयंत्रों की स्थापना आदि जैसे कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार न केवल यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाएगी, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करेगी और दिल्ली के लोगों के लिए स्वच्छ, सुंदर और जीवंत नदी विकसित करेगी। इस कार्ययोजना में मुख्य विषय यमुना नदी में उपचारित जल प्रवाह, जल निकासी प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवेज प्रबंधन, वर्षा जल प्रबंधन, निगरानी प्रणाली, नदी तट संरक्षण होंगे।