गुरुग्राम में Civil Defence के वालंटियर बनने का मौका, ऐसे करें आदेवन !

सिविल डिफेंस स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण एवं सहभागिता पूरी तरह स्वैच्छिक और मानद सेवा है। इसके लिए किसी प्रकार के वेतन अथवा पारिश्रमिक का प्रावधान नहीं है।

Civil Defence : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी उत्तम सिंह ने जिला के नागरिकों से सिविल डिफेंस वारियर्स पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। ऐसे में अधिक से अधिक नागरिकों को सिविल डिफेंस वारियर्स के रूप में जुड़कर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

डीसी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जिले में स्वयंसेवकों का एक मजबूत, संगठित और समर्पित नेटवर्क तैयार करना है, जो आपदा की स्थिति में तैयारी, आपातकालीन प्रतिक्रिया, बचाव कार्यों तथा सामुदायिक सुरक्षा में अपना योगदान दे सकें। इच्छुक एवं पात्र नागरिक https://civildefencewarriors.gov.in/ पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण एवं सहभागिता पूरी तरह स्वैच्छिक और मानद सेवा है। इसके लिए किसी प्रकार के वेतन अथवा पारिश्रमिक का प्रावधान नहीं है। डीसी ने नागरिकों से इस पहल से जुड़कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤