Delhi Weather: कल की बारिश में जमकर भीगी दिल्ली, आज दिल्ली में कैसा रहेगा वेदर? बरसेंगे बादल या चमकेगा सूरज, चेक करो लैटस्ट वेदर अपडेट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मानसून की दस्तक हो ही गई है। बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने जहां उमस और चिपचिपी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। राजधानी में लंबे इंतजार के बाद मौसम ने करवट बदली और लोगों को ठंडी हवा और बारिश की बूंदों से सुकून मिला।

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मानसून की दस्तक हो ही गई है। बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने जहां उमस और चिपचिपी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। राजधानी में लंबे इंतजार के बाद मौसम ने करवट बदली और लोगों को ठंडी हवा और बारिश की बूंदों से सुकून मिला। Delhi Weather

दिल्ली में आज कैसा रहेगा वेदर?
IMD के अनुसार दिल्ली में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में बारिश का सिलसिला 15 जुलाई तक जारी रह सकता है। इस दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। Delhi Weather

दिल्ली में कल की बारिश के आँकड़े
दिल्ली में शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच नजफगढ़ मौसम केंद्र ने 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। इसके बाद आया नगर में 50.5 मिमी, प्रगति मैदान में 37 मिमी, नॉर्थ कैंपस में 22 मिमी, पूसा में 30 मिमी, पालम में 14.4 मिमी, इग्नू में 11.5 मिमी, जनकपुरी में 4 मिमी, नारायणा में 6.5 मिमी और लोधी रोड में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इस बीच सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र ने केवल 1.4 मिमी वर्षा दर्ज की।

कल दिल्ली में यहाँ यहाँ हुआ जलभराव
कल दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम लग गया। नेहरू प्लेस, अरबिंदो मार्ग, कैलाश कॉलोनी, लाजपत नगर, सिरी फोर्ट रोड, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड, जी के मार्ग, रेल भवन, अक्षरधाम, आश्रम, आईटीओ, पुल प्रहलादपुर, एमबी रोड, एमजी रोड, ओल्ड रोहतक रोड, शादीपुर, मधुबन चौक और राष्ट्रीय राजमार्ग 8 सहित शहर के कई हिस्सों से जलभराव और यातायात बाधित होने की खबरें आईं। Delhi Weather

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!