Gurugram Rain Update: गुरुग्राम में मानसून की पहली बारिश ने मचाई भयंकर तबाही, पूरा शहर जलमग्न, यातायात ठप, आज ऑरेंज अलर्ट जारी
Gurugram Weather Update: गुरुग्राम में मानसून की पहली जोरदार बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। बुधवार रात करीब 9 बजे बूंदाबांदी के साथ जो बारिश शुरू हुई, वह आधी रात के बाद तक झमाझम बरसती रही। इससे शहर के पॉश इलाके, मुख्य सड़कें और नेशनल हाईवे तक पानी-पानी हो गए।

Gurugram Rain Update: गुरुग्राम में मानसून की पहली जोरदार बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। बुधवार रात करीब 9 बजे बूंदाबांदी के साथ जो बारिश शुरू हुई, वह आधी रात के बाद तक झमाझम बरसती रही। इससे शहर के पॉश इलाके, मुख्य सड़कें और नेशनल हाईवे तक पानी-पानी हो गए। Gurugram Rain Update
गुरुवार सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। बादल छाए हैं, और आज भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुग्राम के पॉश इलाकों डीएलएफ फेस 2, गोल्फ कोर्स रोड के लगते इलाके जलमग्न हो गए। कई जगह पर डीएलएफ एरिया में स्विमिंग पूल जैसे हालात नजर आए। कई जगह तीन से चार फीट तक पानी भी देखने को मिला। नेशनल हाईवे नंबर 48 फिर डूब गया। Gurugram Rain Update
वार्ड 22 में लोगों ने रात को ही स्विमिंग पूल की तरह तैरकर विरोध जताया। साथ ही लोगों ने पॉश इलाकों के हालात बयान किए। पहले की तरह इस बार भी नगर निगम और जीएमडीए के अधिकारी और कर्मचारी कम दिखाई दिए, लेकिन रात को ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों और नाइट ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस टीम वाहन चालकों की मदद करते नजर आए। बिजली की चमक और बादलों की गर्जना के साथ खूब बारिश हुई। भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कई इलाकों में जलजमाव हो गया और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। Gurugram Rain Update
एनएच 48 पर नरसिंगपुर से लेकर रजोकरी तक आठ से दस किमी लंबा जाम लग गया। हाईवे पर जाम लगा तो ट्रैफिक मर्ज वाली जगहों पर दूसरी सड़कों पर एक से दो किमी लंबा जाम लग गया। लोग रात को दो बजे तक जाम में फंसे रहे। कई इलाकों में देर रात तक बारिश होती रही, तो कहीं गुरुवार सुबह तक फुहारें जारी रहीं। यह बारिश भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत लेकर आई और चिलचिलाती गर्मी से निजात दिलाई। मौसम विभाग ने पहले यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बुधवार शाम की तेज बारिश के बाद इसे रेड अलर्ट में बदल दिया। Gurugram Rain Update