CNG Rate Hike : 48 घंटों में दूसरी बार बढ़ गए CNG के दाम ! जानिए अब कितनी महंगी हो गई है CNG ?

CNG Rate Hike : दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए एक और झटके की खबर है । 48 घंटों में दूसरी बार CNG के दामों में बढ़ोतरी हुई है । रविवार को भी सीएनजी के दाम 1 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं । इससे पहले शुक्रवार को सीएनजी 2 रुपए किलोग्राम महंगी हुई थी जिसके बाद अब सीएनजी कुल 3 रुपए बढ़ गई है ।

दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 80.09 रुपए हो गई है । वहीं गुरुग्राम में CNG के दाम 85.12 रुपए प्रति किलो हो गई है । तीन दिनों में सीएनजी के दाम 3 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं ।

PNG और गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं

वहीं आम जनता को ये राहत है कि पीएनजी और घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जो कि आम जनता के लिए बड़ी राहत है । पेट्रोल डीज़ल के दामों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है ।

क्यों बढ़ रहें हैं दाम ?

48 घंटों में ही सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है । इसके पीछे ईरान यूएस युद्ध भी एक बड़ा कारण है । क्योंकि भारत देश अपनी जरुरत के हिसाब से प्राकृतिक गैस का 50 फीसदी से ज्यादा आयात करता है । होर्मुज़ संकट के बाद से आपूर्ति की कमी और मांग बढ़ने से गैस कंपनियों के लिए गैस खरीदना महंगा हो गया है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button