IPS Transfer हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गुरुग्राम पुलिस कमिश्रनर समेत 20 IPS हुए ट्रांसफर

गृह विभाग ने जारी किए आदेश; विकास अरोड़ा पंचकूला भेजे गए, सिबाश कबिराज संभालेंगे गुरुग्राम की कमान

IPS Transfer : हरियाणा सरकार ने राज्य के पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से 20 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (IPS और HPS) के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल (IAS) द्वारा जारी इस सूची में गुरुग्राम और पंचकूला जैसे हाई-प्रोफाइल जिलों के पुलिस कमिश्नर भी बदले गए हैं। इस बड़े फेरबदल के तहत ADGP और IGP रैंक से लेकर SP और HPS कैडर के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बड़े बदलाव किए गए हैं।

गुरुग्राम और पंचकूला में नए पुलिस कमिश्नर की तैनाती : IPS Transfer

इस ट्रांसफर लिस्ट में सबसे बड़ा बदलाव गुरुग्राम और पंचकूला कमिश्नरेट में देखने को मिला है:

IPS Transfer List

  • सिबाश कबिराज (IPS 1999): पंचकूला के पुलिस कमिश्नर और ADGP/साइबर व निदेशक SCRB का कार्यभार संभाल रहे सिबाश कबिराज को अब गुरुग्राम का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

  • विकास अरोड़ा (IPS 1998): अब तक गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर रहे विकास अरोड़ा को अब ADGP/प्रशासन, PHQ, पंचकूला के पद पर तैनात किया गया है।


ADGP और IGP रैंक में बड़े बदलाव : IPS Transfer

  • चारू बाली (IPS 1995): इन्हें ADGP, भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, गुरुग्राम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • डॉ. मत्ता रवि किरण (IPS 1996): ADGP/करनाल रेंज से ट्रांसफर कर इन्हें ADGP, SV & ACB (H) बनाया गया है।

  • के.के. राव (IPS 1996): ADGP/हिसार रेंज से अब इन्हें ADGP, RTC, भोंडसी की जिम्मेदारी दी गई है।

  • राकेश कुमार आर्य (IPS 2003): इन्हें IGP/क्राइम ब्रांच (H) नियुक्त किया गया है।

  • अशोक कुमार (IPS 2006): इन्हें IGP/करनाल रेंज, करनाल का जिम्मा मिला है।

  • ओम प्रकाश (IPS 2006): इन्हें IGP, साउथ रेंज, रेवाड़ी तैनात किया गया है।

  • नाज़नीन भसीन (IPS 2007): इन्हें दोहरी जिम्मेदारी देते हुए (i) IGP, HAP, मधुबन, करनाल और (ii) IGP/RTC, भोंडसी नियुक्त किया गया है।

  • कुलदीप सिंह (IPS 2007): इन्हें IGP, हिसार रेंज, हिसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

DIG और SP रैंक के अधिकारियों के तबादले : IPS Transfer

  • हामिद अख्तर (IPS 2008): इन्हें DIG/ HAP, मधुबन लगाया गया है।

  • सुरिंदर पाल सिंह (IPS 2010): इन्हें DIG/CID (H) की जिम्मेदारी मिली है।

  • राजेंद्र कुमार मीणा (IPS 2011) और मनबीर सिंह (IPS 2011): दोनों अधिकारियों को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ DIG, HSNCB (हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो) में क्रमशः सोनीपत और रोहतक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

  • सुनील कुमार (IPS 2012): इन्हें DIG, SCB(H), पंचकूला और DIG, HSNCB, पंचकूला का प्रभार दिया गया है।

  • सुरिंदर सिंह भोरिया (IPS 2014): इन्हें SP, STF, पंचकूला के साथ SP, कमांडो, नेवल (करनाल) का प्रभार दिया गया है।

  • सुश्री अदिति सिंह (IPS 2021): पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहीं अदिति सिंह को SP, SV & ACB(H), गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

HPS (हरियाणा पुलिस सेवा) अधिकारियों के ट्रांसफर

इस फेरबदल में तीन वरिष्ठ HPS अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है:

  • सिद्धार्थ ढांडा (HPS): इन्हें SP, स्टेट क्राइम ब्रांच (H) लगाया गया है।

  • पूनम (HPS): इन्हें SP/SCB (H) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • पूजा डाबला (HPS): इन्हें SP/ERSS, पंचकूला के पद पर तैनात किया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेशों में साफ कहा गया है कि सभी अधिकारी तुरंत प्रभाव से अपनी नई भूमिकाओं का कार्यभार संभालेंगे। इस बदलाव को राज्य में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट को और मजबूत करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button