Haryana Weather: हरियाणा में आज फिर तबाही मचाएंगे बादल, इन जिलों में होगी बारिश, चेक करें अगले 2 दिन का वेदर अपडेट

Weather Update: हरियाणा में इन दिनों बादल जमकर बरस रहे हैं। रोज रोज की बारिश ने हरियाणा के तापमान को बिल्कुल गिरा दिया है। भयंकर गर्मी के छूमंतर होने से अब हरियाणा वाले राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर अपडेट जारी कर दिया है।

Haryana Weather: हरियाणा में इन दिनों बादल जमकर बरस रहे हैं। रोज रोज की बारिश ने हरियाणा के तापमान को बिल्कुल गिरा दिया है। भयंकर गर्मी के छूमंतर होने से अब हरियाणा वाले राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर अपडेट जारी कर दिया है।

आज का मौसम अपडेट
बात करें आज के मौसम की तो 10 जुलाई को हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है, जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. आज हरियाणा में बादल छाए रहेंगे।

11 और 12 जुलाई का मौसम
वहीं 11 जुलाई को तापमान में वृद्धि की संभावना है. दिन के समय, तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इस दिन मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. 12 जुलाई को प्रदेश में गरज-चमक और आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है. 13 जुलाई और 14 जुलाई को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है. तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम ठंडा रहेगा.

बुधवार को यहाँ बरसे बादल
हरियाणा में बुधवार को दोपहर के बाद मौसम अचानक बदला और हिसार, पानीपत, भिवानी, करनाल, कैथल, चरखी दादरी और फतेहाबाद में तेज बारिश हुई. वहीं इससे पहले सोनीपत, पंचकूला, भिवानी और कुरुक्षेत्र में बारिश हुई. पानीपत में तो एक घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया. Haryana Weather

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button