Gurugram News: गुरुग्राम में AI कंट्रोल करेगा ट्रैफिक, आज से होगा एक्टिव रूल तोड़ते ही तुरंत कटेगा चालान

आज यानि (10 जुलाई, 2025) से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) हरियाणा के गुरुग्राम में यातायात की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक का इस्तेमाल करेगा

Gurugram News: आज यानि (10 जुलाई, 2025) से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) हरियाणा के गुरुग्राम में यातायात की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक का इस्तेमाल करेगा। इस तकनीक की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के स्वचालित चालान काटे जाएँगे। इसके तहत, NH-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर आधुनिक ग्लोबल शूटर तकनीक वाले कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे होगी नंबर प्लेट की पहचान

मंगलवार को डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश कुमार मोहन ने सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की रोकथाम पर चर्चा के लिए NHAI के अधिकारियों के साथ बैठक की। NH-48 पर 6 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर 9 स्थानों पर कुल 15 ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरे लगाए जाएँगे। ये कैमरे वाहन की नंबर प्लेट की स्वचालित पहचान करने में मदद करेंगे। जैसे ही कोई वाहन चालक यातायात नियम तोड़ेगा, उसका तुरंत चालान जारी कर दिया जाएगा।

14 प्रकार की यातायात गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी

ये कैमरे ओवरस्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, तीन लोगों की सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाना और गलत लेन परिवर्तन सहित कुल 14 प्रकार की यातायात उल्लंघन गतिविधियों को रिकॉर्ड करेंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे पर, खासकर दोपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ट्रैक्टरों के चालान भी काटे जा सकेंगे। ये कैमरे सड़क पर असामान्य घटनाओं का पता लगाने में भी मदद करेंगे, ताकि यातायात पुलिस और एनएचएआई की टीम यात्रियों को बिना किसी असुविधा के समय पर तुरंत कार्रवाई कर सके।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!