Bulldozer Action : गुरुग्राम में महा बुलडोज़र एक्शन, ‘शराब’ की डेयरी ध्वस्त, एक्शन मोड में Gurugram Police, HSVP और MCG

Bulldozer Action : गुरुग्राम में सोमवार का दिन बुलडोज़र के नाम रहा । गुरुग्राम पुलिस, गुरुग्राम नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अलग अलग इलाकों में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ जमकर बुलडोज़र एक्शन लिया । करोड़ो रुपए की सरकारी जमीनों से अवैध कब्जों को हटाया गया और कब्जाधारियों को चेतावनी भी दी गई कि अगर दोबारा से कब्जा किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी ।

डेयरी दूध की, बेचता था शराब

पहली कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वाले अपराधी के खिलाफ की गई । सोमवार को गुरुग्राम पुलिस ने ओम विहार फेस 1 इलाके में दूध की डेयरी को निशाना बनाया जहां से अपराधी डेयरी की आड़ में अवैध शराब बेचने का काम करता था । गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि नाथूपुर के रहने वाले अपराधी विकास की पहचान की गई जिस पर पहले से एक्साइज एक्ट के 6 मुकद्दमें दर्ज हैं ।

Bulldozer Action (2)
गुरुग्राम पुलिस द्वारा तोड़ी गई ‘शराब’ की डेयरी

पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास ओम विहार में अपनी दूध की डेयरी से अवैध शराब की सप्लाई करता है जिस सूचना पर गुरुग्राम पुलिस बुलडोज़र लेकर पहुंची और 200 गज में बनाई गई डेयरी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया । इस कार्रवाई में पालम विहार क्राइम ब्रांच की टीम भी शामिल रही ।

निगम ने करोड़ों की ज़मीन छुड़वाई

वहीं दूसरी कार्रवाई गुरुग्राम नगर निगम के द्वारा बालियावास गांव में की गई जहां पर करोड़ों रुपए की लगभग 6 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था । गुरुग्राम नगर निगम के प्रवक्ता सतबीर सिंह रोहिल्ला ने बताया कि यह अभियान नगर निगम के सहायक अभियंता यतींदर एवं कनिष्ठ अभियंता जसविंदर के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम, मशीनरी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे ।

Bulldozer Action (2)
नगर निगम ने छुड़ाई करोड़ों की जमीन

नगर निगम अधिकारियों ने बताया उक्त सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं, जिसके बाद जांच कर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध निर्माणों एवं कब्जों को हटाकर लगभग 6 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों और सरकारी भूमि की सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिकता है तथा शहरभर में अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

HSVP ने सड़कों को कराया कब्जामुक्त

तीसरी बड़ी कार्रवाई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा की गई । HSVP ने गुरुग्राम के सेक्टर 29 और सेक्टर 48 में अवैध अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया गया । HSVP के विकास कुमार ने बताया कि सेक्टर 29 में विभाग द्वारा एंक्रोचमेंट ड्राइव चलाई गई । जिसका नेतृत्व अमित वशिष्ठ एसडीओ ने किया । ईओ डॉ अनुपमा मलिक के बिल्कुल सख्त निर्देश हैं की सेक्टर 29 के लिए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी । अब लगातार विभाग की तरफ़ से इस सेक्टर साफ़ और स्वच्छ रखने के लिए कदम उठाए जाएँगे । HSVP ने सेक्टर 48 में भी एंक्रोचमेंट ड्राइव चलाई गई जिसमें कई अवैध ढाबा वह दुकानों को हटाया गया ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button